फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jewellery and cash deposited for marriage stolen

Ambala News: शादी के लिए जमा गहने और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash deposited for marriage stolen
बराड़ा की दशमेश कॉलोनी में चोरी की वारदात के बाद जांच करती हुई पुलिस की टीम। संवाद
बराड़ा। दशमेश कॉलोनी में चोरों ने घर के ताले तोड़कर 30 तोले गहने और 60 हजार रुपये नकदी चुरा ली। बराड़ा बिजली बोर्ड में कार्यरत दशमेश नगर निवासी संदीप चौहान ने बताया कि 21 फरवरी की बेटी की शादी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह 9 बजे वह अपने परिवार के साथ कपड़ा खरीदने के लिए वह साढौरा गए थे। देरी होने के कारण वह परिवार सहित रास्ते में अपने पैतृक गांव जफरपुर में ही रुक गए। सुबह करीब सवा आठ बजे वह जब दशमेश नगर अपने घर पहुंचे और मेन गेट खोलकर अंदर गए तो देखा कि घर के अंदर छोटे गेट और दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन

संदीप चौहान ने बताया कि चोर लाखों रुपये कीमत के करीब 30 तोले सोने के गहने और 60 हजार की नकदी चुरा ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। संदीप चौहान ने बताया कि उनके घर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जिसका फायदा चोरों ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में रविवार रात करीब 12 बजे दो युवक गली में घूमते दिखाई दे रहे हैं। यही युवक दीवार फांदकर उनके घर में घुसे और चोरी की। इसके बाद वह छत के रास्ते उनके पड़ोस में प्लॉट में बने एक कमरे पर कूदे और वहां से भाग निकले।

वर्जन
आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। इस संबंध में एसपी से भी बात हुई है और उन्होंने प्राथमिकता से इस घटना को हल करने के आदेश दिए हैं। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
गुलशन कुमार, एसएचओ, थाना बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed