{"_id":"692e0007dcf5f90c3e0ef251","slug":"jeweller-dies-after-falling-from-the-roof-of-a-two-storey-house-under-construction-ambala-news-c-36-1-sknl1017-154006-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निर्माणाधीन दो मंजिला मकान की छत से गिरकर ज्वेलर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निर्माणाधीन दो मंजिला मकान की छत से गिरकर ज्वेलर की मौत
Tue, 02 Dec 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-7 में एक निर्माणाधीन भवन में काम देखने के लिए एक व्यक्ति की दो मंजिला बिल्डिंग से गिरने पर मौत हो गई। यह हादसा रविवार दोपहर दो बजे हुआ। हादसे में घायल अंबाला सिटी की छोटी सब्जी मंडी निवासी दिनेश हांडा को अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में लाया गया था, जहां से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। वहीं परिजन दिनेश को अपने स्तर पर एक निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां उनकी मौत हो गई। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने मृतक का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि दिनेश हांडा अपने भाई के साथ राजपुरा में ज्वेलर की दुकान चलाते थे। रविवार को वह एक इलेक्ट्रीशियन व भाई के साथ सेक्टर-7 के एक मकान में चल रहे निर्माण कार्य को देखने के लिए आए थे कि अचानक यह हादसा हो गया। दिनेश हांडा के पास एक पांच साल का बेटा है।
विज्ञापन