फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jewel Rathore wins in online postage stamp competition

ऑनलाइन डाक टिकट प्रतियोगिता में गहना राठौर ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Jewel Rathore wins in online postage stamp competition
अंबाला डाक मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय डिजिटल डाक टिकट प्रदर्शनी का शुक्रवार समापन हो गया। समारोह में रंजू प्रसाद चीफ पोस्टमास्टर जनरल हरियाणा परिमंडल अंबाला ने मुख्य अतिथि और निर्मल सिंह निदेशक डाक सेवाएं हरियाणा परिमंडल अंबाला व पीएस पड्डा निदेशक डाक लेखा अंबाला ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस डाक प्रदर्शनी को चार लाख से अधिक लोगों ने देखा। 23 सितंबर को बच्चों के लिए ऑनलाइन पत्र लेखन व ऑनलाइन डाक टिकट चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। ऑनलाइन डाक टिकट चित्रकला प्रतियोगिता में 5वीं से 8वीं में कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी की गहना राठौर ने पहला, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की मन्नत सैनी ने दूसरा, सिसिल कान्वेंट स्कूल अंबाला छावनी की रूद्राक्षी राठौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

24 सितंबर को भी पांचवीं से आठवीं तथा नौंवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए फिलैटली प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भानू कुमार ने पहला, मुस्कान दुुबे इंडिया ने दूसरा व सचदेवा इंडिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा कुमकुम व पल्लवी पराशर भी विजेता रही। ऑनलाइन पत्र लेखन प्रतियोगिता में 5वीं से 8वीं के बीच महाराणा प्रताप स्कूल कुरूक्षेत्र की दिव्यांशी ने पहला, एसडी विद्या स्कूल के हरमदीप ने दूसरा व पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के युवल बंसल ने तीसरा स्थान। 9वीं से 12वीं में लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के आदित्या जैन ने पहला, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक से प्रिंयका शुक्ला ने दूसरा व एसडी विद्या स्कूल के कर्तव्य अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सहायक पोस्टमास्टर जनरल एमआर मित्तल, सहायक निदेशक विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहा प्रतियोगिता का परिणाम
9वीं से 12वीं में पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल एकनूर कौर ने पहला, सिसिल कान्वेंट स्कूल की हरमनजोत कौर ने दूसरा, केंद्रीय विद्यालय नंबर चार से रमा ने तीसरा स्थान। फिलैटली प्रश्नोत्तरी में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की भारती और गौरवी ने संयुक्त रूप से पहला, पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तरूण व अक्षत ने दूसरा। 9वीं से 12वीं में एसडी विद्या स्कूल की महक व जसकरण ने पहला और पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राची व महक ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed