फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jeep driver hit a woman going to buy goods, died

सामान खरीदने साहा जा रही महिला को जीप चालक ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jeep driver hit a woman going to buy goods, died
अंबाला। भाई के साथ साहा सामान खरीदने जा रही महिला को जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

साहा पुलिस को दी शिकायत में सतनाम सिंह ने बताया कि वह गांव खानपुर का निवासी है। 19 मई को वह बहन सीमा से मिलने के लिए गांव बिहटा में उसके घर आया था। उसकी बहन ने कहा कि उसे साहा से सामान लेकर आना है। इसके बाद वह बहन को लेकर बाइक पर साहा की ओर चल दिए। वह चैंपियन काटा से थोड़ा आगे साहा चौक की तरफ पहुंचे तो अचानक उसकी बाइक खराब हो गई। इसके बाद उसने बाइक को साइड में लगाया और सड़क के किनारे खड़े हो गए।
विज्ञापन

उसकी बहन सीमा ने उससे कहा कि वह बाइक ठीक करवा ले, वह पैदल जाकर सामान खरीद लेगी। इसके बाद उसकी बहन सीमा जैसे ही थोड़ा आगे गई, तभी पीछे से आई एक काले रंग की थार जीप के चालक ने सीमा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सीमा सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जीप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीमा को छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसकी बहन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed