{"_id":"660c7089180187c50d009c57","slug":"je-is-out-of-custody-villagers-blocked-the-highway-ambala-news-c-36-1-amb1002-120890-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जेई गिरफ्त से बाहर, ग्रामीणों ने रोका राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जेई गिरफ्त से बाहर, ग्रामीणों ने रोका राजमार्ग
विज्ञापन
शहजादपुर। धार्मिक टिप्पणी करने वाले आरोपी जेई की गिरफ्तारी नहीं होने पर मंगलवार दूसरे दिन भी स्थानीय लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। जब तय समय में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी तो शाम को ग्रामीण एक बार फिर त्रिवेणी चौक पर जमा हो गए। उन्होंने यहां नारेबाजी शुरू कर दी।
देखते ही देखते ग्रामीणों में रोष बढ़ गया और करीब साढ़े सात बजे ग्रामीण शहजादपुर देहरादून राजमार्ग एनएच 72 पर पहुंच गए। जहां पर जाम लगा दिया। इसके 20 मिनट बाद एसएचओ शहजादपुर सत्यवान भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने की कोशिश की। मगर लोग नहीं माने। इसके बाद एसएचओ ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल को अलग ले जाकर बात की।
दोनों की बात होने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने लोगों को पूरी बात बताई। मगर लोग राजमार्ग पर से उठने को राजी नहीं हुए और गिरफ्तारी की मांग पर ही अड़े रहे। इसके बाद एसएचओ मामले की गंभीरता को अपने उच्चाधिकारियों को बताने में जुट गए। इधर राजमार्ग बंद होने से देहरादून जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऐसे में लोगों को पंचकूला राजमार्ग की तरफ से पुराने एनएच 73 से होकर जाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
उधर, जेई को गिरफ्तार करने के लिए इलाका थाना पुलिस और शहजादपुर सीआईए की टीमें जुट गई है। आरोपी तरसेम के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक फोन बंद होने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो पाई। पुलिस ने भगवान परशुराम सेवा दल शहजादपुर के महासचिव प्रवीन शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि एक दिन पहले सोमवार रात्रि को पुलिस ने मंगलवार सुबह तक आरोपी को पकड़ने का लोगों को आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने सोमवार रात्रि को जाम खोला था। पुलिस को लोगों ने मंगलवार सायं तक आरोपी को पकड़ने का समय दिया था, मगर शाम को पुलिस के हाथ खाली रहे तो अब ग्रामीण एक बार फिर से शहजादपुर के त्रिवेणी चौक पर फिर बैठ गए। यहां पुलिस प्रशासन का विरोध किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने थाने में दी ये शिकायत
शिकायतकर्ता प्रवीन शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल को शाम पांच बजकर 30 मिनट पर बिजली विभाग में कार्यरत घडौली गांव निवासी तरसेम गोदिया ने अपने मोबाइल में फेसबुक से देवी-देवताओं बारे में अभद्र पोस्ट डाली थी। आरोप लगाया कि जानबूझ कर हमें और समाज को नीचा दिखाने के लिए पोस्ट डाली है। इस पोस्ट से समाज काफी आहत हुआ है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। कुछ लोगों ने भी पोस्ट पर इसका पोस्ट का समर्थन किया है और पहले भी ऐसा कर चुका है। उधर, गुस्साए लोगों ने त्रिवेणी चौक पर जाम लगा दिया था। रात को करीब 10 बजे डीएसपी ने पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई व गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। शहजादपुर थाना से जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।