फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   JCB arrives to breach pond embankment; villagers protest.

Ambala News: तालाब की पटरी तोड़ने पहुंची जेसीबी, ग्रामीणों ने किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
JCB arrives to breach pond embankment; villagers protest.
गांव के तालाब की पटरी को तोड़ती एनएचएआई की जेसीबी। संवाद
ग्रामीणों का रोष देखकर एनएचएआई के सहायक अभियंता ने रुकवाया काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। धीन गांव में शनिवार सुबह 9 बजे उस समय हंगामा हो गया, जब एक जेसीबी की मदद से गांव के तालाब पर पंचायत ने बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाई जा रही पटरी को तोड़ना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही सरपंच, पंच और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए व काम रुकवा दिया।
ग्रामीणों ने जब जेसीबी चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे एनएचएआई की ओर से भेजा गया है। ग्रामीणों और पंचायत का आरोप है कि विभाग ने कार्रवाई से पहले पंचायत को सूचना नहीं दी। उनका कहना है कि संबंधित भूमि ग्राम पंचायत की है, इसलिए एनएचएआई द्वारा तालाब की पटरी तोड़ने का कोई औचित्य नहीं बनता।
विज्ञापन

मौके पर पंचायत और ग्रामीणों ने एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे बाद एनएचएआई के सहायक हाईवे इंजीनियर वरुण कुमार मौके पर पहुंचे। पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें भूमि और निर्माण कार्य से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए। अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए सोमवार तक का समय मांगा इस दौरान पंचायत और ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि तालाब की सफाई और पटरी निर्माण का कार्य जारी रहेगा। उनका कहना है कि यदि भूमि पंचायत की है तो कार्य रोकने का कोई सवाल ही नहीं उठता। सहायक अभियंता, एनएचएआई वरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मैं मौके पर गया था। मामला उच्च अधिकारियों को बता दिया है। सोमवार को ही मामले में कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून से बचाव के लिए कराया जा रहा कार्य
धीन सरपंच सतविंद्र सिंह, पंच राजपाल, कमलजीत सिंह, जसबीर कौर, संजीव कुमार आदि ने बताया कि करीब एक साल से उन्हें ऑनलाइन शिकायतें मिल रही थी कि तालाब का पानी बरसाती मौसम में ओवरफ्लो होकर सर्विस लेन पर आता है। इसका हल किया जाए। इसके चलते बरसाती मौसम में गांव और सर्विस लेन को पानी से बचाने के लिए पानी निकासी के कार्य किए जा रहे है। इसी के चलते नेशनल हाईवे 344 की सर्विस लेन से सटे ग्राम पंचायत के तालाब की पटरी बनाई जा रही है। इसके साथ ही तालाब की सफाई करवाई जा रही है ताकि पानी निकासी समुचित हो सके और सर्विस लेन पर भी पानी एकत्रित न हो सके। यह पूरा कार्य पंचायती विभाग के नियमानुसार, उच्च अधिकारियों के निर्देशों से जारी है जबकि इसकी जानकारी एनएचएआई विभाग को दे दी गई थी। बावजूद इसके विभाग ने जेसीबी भेजकर बिना किसी को सूचित किए पटरी को तोड़ना शुरू कर दिया।


सर्विस लेन के लिए पंचायत ने दी जगह
धीन सरपंच सतविंद्र सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे 344 की सर्विस लेन के लिए ग्राम पंचायत धीन ने जगह दी थी । इसका कोई क्लेम तक नहीं लिया गया । अब विभाग पंचायती जमीन में बने तालाब और उसकी पटरी पर ना जाने किस हक से काम में बाधा पैदा कर रहे हैं। सरपंच बताया कि वह स्वयं और ग्रामीण तालाब पर पटरी के लिए उच्च अधिकारियों तक गए है। उच्च अधिकारियों ने मौके का मुआयना भी कर लिया है। लेकिन उसके बावजूद बार-बार काम को रोक दिया जाता है। जबकि सरकार के निर्देश है कि गांव के तालाबों को साफ स्वच्छ बनाकर पानी निकासी समुचित की जाए।

गांव के तालाब की पटरी को तोड़ती एनएचएआई की जेसीबी। संवाद

गांव के तालाब की पटरी को तोड़ती एनएचएआई की जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed