{"_id":"616f12e639b1180c3a381fca","slug":"jashn-e-eid-yatra-taken-out-in-the-celebration-of-milad-ul-nabi-ambala-news-knl870354127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न-ए-ईद मिलाद उल-नबी के उपलक्ष्य में निकाली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न-ए-ईद मिलाद उल-नबी के उपलक्ष्य में निकाली यात्रा
विज्ञापन
झंडा दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ करती मेयर शक्तिरानी शर्मा।
- फोटो : Ambala
रजा-ए-मुस्तफा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जश्न-ए-ईद मिलाद उल-नबी के उपलक्ष्य में यात्रा निकाली गई। शहर के पुरानी सब्जी मंडी स्थित दरगाह हजरत साईं तवक्कलशाह मस्जिद से यात्रा का आरंभ हुआ। मुख्यातिथि के रूप में पहुंची मेयर शक्तिरानी शर्मा ने यात्रा को रवाना किया।
मेयर ने कहा कि भारत ही ऐसा देश है, जहां सभी त्योहार और कार्यक्रम सभी धर्मों के लोग मिलकर मनाते हैं। सोसाइटी के प्रधान मोहम्मद मेराज अलाम ने बताया कि यात्रा में अंबाला के सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने शिरकत की। यात्रा अंबाला शहर के मुख्य बाजारों तंदूरा बाजार, सर्राफा बाजार, दाल बाजार, पटेल रोड, जगाधरी गेट, पम्मी चौक, कपड़ा मार्केट, रेलवे रोड होते हुए बादशाही मस्जिद रणजीत नगर में पहुंची।
जहां भव्य जलसे का कार्यक्रम हुआ। बादशाही मस्जिद के इमाम मोहम्मद अंसार रजवी साहब ने कहा कि आज का दिन हमारे नबी की पैदाइश का दिन है। हमें अकीदत व मोहब्बत के साथ जिक्रे मुस्तफा करना चाहिए। इस अवसर पर कमेटी के मुख्य पदाधिकारी कलीम अशरफ, मोहम्मद शारीक, मोहम्मद नूर आजम, मोहम्मद जुनैद अंसारी, मोहम्मद उवैश, मोहम्मद शान अरशद अली आदि मौजूद रहे।