{"_id":"616dcb3ecac086715f3b0ac4","slug":"jashn-e-eid-milad-ul-nabi-will-be-celebrated-with-pomp-ambala-news-knl86915845","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया जाएगा जश्न-ए-ईद मिलाद उल-नबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया जाएगा जश्न-ए-ईद मिलाद उल-नबी
विज्ञापन
रजा-ए-मुस्तफा वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य बैठक करते हुए।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजा-ए-मुस्तफा वेलफेयर सोसायटी की बैठक शहर रणजीत नगर स्थित बादशाही मस्जिद में हुई। अध्यक्षता प्रधान मेराज अलाम ने की। बैठक में मंगलवार को होने वाले जश्न-ए-ईद मिलाद उल-नबी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। साथ ही शोभायात्रा का रूट तैयार किया गया।
मेराज आलम ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोसायटी द्वारा जश्न-ए ईद मिलाद उल-नबी धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित दरगाह हजरत साई तवक्कल शाह मस्जिद से शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुख्यातिथि के रूप में अंबाला नगर निगम की मेयर शक्तिरानी शर्मा शिरकत करेंगी और शोभायात्रा को रवाना करेंगी।
शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों तंदुरा बाजार, सर्राफा बाजार, दाल बाजार, पटेल रोड, जगाधरी गेट, पम्मी चौक, कपड़ा मार्केट, रेलवे रोड होते हुए बादशाही मस्जिद रणजीत नगर में पहुंचेगी। यहां भव्य जलसे का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर फारूक, सलीम, अरशद, कलीम अशरफ, मौलाना अंसार, नूर आजम, मो. इशाक आदि मौजूद रहे।