फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   jam on highway become problem of people

तीन नेशनल हाईवे जाम से परेशान रही आवाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
jam on highway become problem of people
भारतबंद का असर रेलवे और रोडवेज पर व्यापक तौर पर नजर आया। सूर्योदय से पहले ही किसान सड़कों पर उतर आए और अंबाला के शाहपुर में अंबाला-दिल्ली, शहजादपुर के कड़ासन में साहा-पंचकूला और मुलाना में अंबाला-जगाधरी नेशनल और अंबाला-हिसार स्टेट हाईवे जाम कर दिया। कुल 18 जगह रोड जाम किए गए। रोड और रेल बंद होने के कारण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हालात यह थे कि मोटरसाइकिल चालकों तक को कच्चे रास्तों से होकर निकलना पड़ा। इतना ही नहीं किसानों ने कच्चे रास्तों को भी ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर ज्यादातर जगह से बंद किया हुआ था। रेल और रोड को छोड़कर भारत बंद का कहीं भी असर नजर नहीं आया। हालात यह थे कि खुद सभी किसान भी भारत बंद का हिस्सा नहीं बन सके। जिलेभर की सभी सब्जी मंडियों में नियमित तौर पर सब्जी सप्लाई हुई। इसी तरह शहजादपुर के शुगर मिल में भी रोजाना की तरह किसान गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली लेकर दिनभर पहुंचे। ऐसे में धरने पर बैठे किसानों को ही जिले के अन्य किसानों का भी साथ नहीं मिल पाया, क्योंकि मंडी और शुगर मिल में माल लेकर जाने वाले किसान ही थे।
विज्ञापन

--------------------
शाम सवा चार बजे खुला सबसे पहले जाम
हालांकि किसानों ने शाम छह बजे तक जाम का एलान किया था लेकिन शाहाबाद-काला अंब रोड पर गांव उगाला थाना बराड़ा पर लगा जाम खुल गया। इसके बाद सवा पांच बजे नेशनल हाईवे नंबर 344, साहा शहजादपुर रोड पर गांव कड़ासन के पास लगाया गया जाम भी खुल गया। 5 बजकर 45 मिनट पर हिसार-अंबाला स्टेट हाईवे सैनी माजरा के पास लगाया गया जाम भी खोल दिया गया। हालांकि शाहपुर में अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लगाए गए जाम को किसानों ने पूरे छह बजे ही खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed