{"_id":"68f3dcf6cc1013bb12090fe7","slug":"jai-public-school-and-kv-no-1-team-a-were-the-winners-in-the-league-football-matches-ambala-news-c-36-1-sknl1017-151639-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लीग के फुटबॉल मुकाबलों में जय पब्लिक स्कूल व केवी नंबर 1 की टीम ए विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लीग के फुटबॉल मुकाबलों में जय पब्लिक स्कूल व केवी नंबर 1 की टीम ए विजेता
Sun, 19 Oct 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
कैंट के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में गोल करने का प्रयास करते हुए खिलाड़ी: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। यंग अंबाला फुटबॉल लीग के तहत शनिवार को फुटबॉल के दो मुकाबले हुए। कैंट के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में हुए मुकाबले को लेकर फुटबॉल प्रेमी बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे थे। पहला मुकाबला जय पब्लिक स्कूल बराड़ा व केवी नंबर 1 की टीम बी के बीच खेला गया। जय पब्लिक स्कूल के अर्जुन ने मुकाबले के दूसरे मिनट में ही गोल कर मैच को रोचक बना दिया। मध्यांतर तक जय पब्लिक स्कूल की तरफ से एक और गोल कर स्कोर को 2-0 तक पहुंचा दिया। दूसरे हॉफ में भी जय पब्लिक स्कूल के समर ने 27वें मिनट में गोल कर स्कोर को 3-0 तक पहुंचा दिया। दूसरा मुकाबला यंग स्टार फुटबॉल क्लब अंबाला कैंट व केवी नंबर 1 टीम ए के बीच खेला गया। केवी टीम के खिलाड़ी मोहित ने शानदार प्रदर्शन कर पहला गोल किया। मोहित ने दोबारा 11वें मिनट, विशाल व आयुष ने भी एक-एक गोल किया। इस तरह से केवी नंबर 1 की टीम एक ने 4-0 से मैच जीत लिया।