फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It's morning, the day has come but the devotees are still dancing.

Ambala News: भोर भई दिन चढ़ गया पर झूमे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
It's morning, the day has come but the devotees are still dancing.
अंबाला सिटी। गुदगुदी जंक्शन समूह, अंबाला कार्यकारिणी द्वारा प्रेम नगर के श्री सनातन धर्म हरि मंदिर में रविवार सायं भजन संध्या तेरी महिमा अपरंपार आयोजित की गई।
विज्ञापन

सचिव सुनील अंगिरस ने बताया कि समूह के म्यूजिकल ग्रुप गाता रहे मेरा दिल के 11 गायकों ने चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मां दुर्गा के भजनों की प्रस्तुति से समां बांधा। मंदिर के पुजारी पंडित शिव कुमार शर्मा ने संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ व संरक्षक जितेंद्र बंसल सहित मुख्य यजमान डॉ. संजय गौतम परिवार, उद्योगपति रोहित जैन, मंदिर कमेटी प्रधान सुशील भारद्वाज, महासचिव पंकज बाली और कोषाध्यक्ष अश्वनी मेहता आदि पदाधिकारियों से सर्वदेव पूजन संपन्न करवाया। इसके बाद निखिल गौतम ने मां की पावन जोत प्रज्ज्वलित की जबकि वरिष्ठ पदाधिकारी राज अरोड़ा ने मां की चुनरी रस्म निभाई। इसके बाद कुरुक्षेत्र से मनोज वशिष्ठ द्वारा गणेश वंदना एवं सुनील वत्स द्वारा गुरु एवं सरस्वती वन्दना से विधिवत शुरू हुए कार्यक्रम में स्टार सिंगर कुमार विनोद ने तूने मुझे बुलाया शेरांवालिए व प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, जिला अंबाला प्रभारी करमजीत सिंह ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मधु शर्मा ने ओ जंगल के राजा मेरी मैय्या को ले के आजा आदि भजनों को सुनाया। इस अवसर पर अंबाला कैंट से राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कुरुक्षेत्र से सतपाल नारंग व नीरज सैनी, उन्केश गोयल, प्रकाश सिंह, बृजमोहन, अभिमन्यु, के डी दत्त, विनोद भोला, वेंकेश, मान सिंह काकरान, रोशन लाल, जय भगवान शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed