{"_id":"68a786baa9e8864cdc08e6a2","slug":"it-was-hot-from-morning-to-evening-the-highest-temperature-was-recorded-ambala-news-c-36-1-amb1003-148182-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सुबह से शाम तक रही गर्मी, सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सुबह से शाम तक रही गर्मी, सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड
Fri, 22 Aug 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक उमसभरी गर्मी रही, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी के कारण अंबाला में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। जिले में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 26 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। 23 अगस्त को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन