फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It rained heavily in the cantonment, left the city dry

छावनी में झमाझम बरसे बदरा, शहर को छोड़ गए सूखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
It rained heavily in the cantonment, left the city dry
अंबाला सिटी। बुधवार को छावनी में बदरा झमाझम बसरे तो वहीं शहर में हल्के छींटों के बाद मौसम साफ हो गया। इस दौरान कई बार काले घने बादल आसमान में छाए, परंतु फिर मौसम साफ होने से गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ गई। छावनी में हुई झमाझम बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
विज्ञापन

वहीं, सुबह के समय बारिश होने के कारण स्कूली बच्चों और काम पर जाने वाले लोगों को भीगकर जाना पड़ा। हल्की बारिश होने के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान 35.1 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा। थोड़ी सी बारिश के बाद ही छावनी के रेलवे अंडरपास, नन्हेड़ा, सेवा समिति चौक, सर्विस लेन, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, गोविंद नगर आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। यह हालात तब हैं, जब उपायुक्त की ओर से बार-बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कहा जा रहा है और तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के मानें तो आने वाली 10 जुलाई तक लगातार बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed