फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It is raining heavily, one percent more rain than normal

Ambala News: खूब बरस रहे मेघा, सामान्य से एक फीसदी ज्यादा बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
It is raining heavily, one percent more rain than normal
सोमवार की शाम अंबाला में छाए बादल।
अंबाला सिटी। जिले में इस बार सितंबर माह में मेघा खूब बरस रहे हैं। बीते 16 दिनों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है और आगामी दिनों में भी बारिश होने की आंशका है। बीते एक से 16 सितंबर तक सामान्य बारिश 95.7 मिलीमीटर होनी थी और 16 सितंबर तक 96.8 मिलीमीटर बारिश हुई। यह सामान्य से एक फीसदी ज्यादा रही।
विज्ञापन

इसी तरह जून से लेकर सितंबर तक पूरे सीजन की बात करें तो सामान्य बारिश 774.8 मिलीमीटर होनी थी और अभी तक 569.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य से 27 फीसदी कम रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में 6.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 17 सितंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ बने रहने और अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में फिर से वृद्धि हो सकती है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed