{"_id":"65833fbef969fe832a0e24f7","slug":"ishi-first-in-dance-from-government-school-ambala-news-c-36-1-amb1003-15543-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नृत्य में राजकीय स्कूल से ईशी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नृत्य में राजकीय स्कूल से ईशी प्रथम
विज्ञापन
पंजोखरा साहिब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
अंबाला सिटी। पंजोखरा साहिब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका आयोजन हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार किया।
मुख्य अतिथि सुधीर कालड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में विविध प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास का गुण भी समाहित होता है। उन्होंने विद्यालयों में बनाए किचन गार्डन और स्काउट गाइड के महत्व के बारे में भी छात्रों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सहायक परियोजना समन्वयक पूजा शर्मा ने बताया कि इस जिला स्तरीय कला उत्सव में 10 विधाओं में जिनमें फोक डांस, क्लासिकल डांस ,वोकल म्यूजिक, परंपरागत फोक, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, विजुअल आर्ट टूडी थ्री डी, खिलौने बनाना एवं सोलो एक्टिंग में विभिन्न खंड से 120 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने विजेताओं को सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विद्यालय प्रधानाचार्य शैलजा ने बाहर से विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों का धन्यवाद किया। मंच संचालन आचार्य महेंद्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में जगमोहन सिंह, आचार्य महेंद्र प्रसाद, सारिका, निर्मल, बबीता, तमन्ना, कमलेश अन्य स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद दिया।
जिला स्तरीय कला उत्सव में शास्त्रीय नृत्य में राजकीय स्कूल पुलिस लाइन से ईशी मिलन, लोक नृत्य में राजकीय स्कूल बलदेव नगर से शिवम एवं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसहेड़ी से अनामिका, शास्त्रीय गायन संगीत में राजकीय स्कूल बकरा मार्केट से सुमनदीप कौर, पारंपरिक लोक संगीत से राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरपुरा से जसप्रीत सिंह एवं राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन से प्रीति, संगीत वादन में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी विद्यालय शहजादपुर से शुभम, दृश्य कला 2डी में राजकीय कड़ासन से रोहित और राजकीय स्कूल बलाना से पूजा, दृश्य कला 3डी में राजकीय स्कूल बकनौर से राहुल सिंह एवं राजकीय स्कूल पंजोखरा से दिशा, स्थानीय खिलौने एवं खिलौने निर्माण एवं खेल में राजकीय स्कूल राजोखेड़ी से पूनम, नाटक एकल अभिनय में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर से हिमांशु एवं पीएम श्री राजकीय गर्ल्स स्कूल शहजादपुर से पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक सुधीर कालड़ा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ बीआरसी अंबाला छावनी नरोत्तम शर्मा ने किया। इस अवसर पर डीपीसी कार्यालय से एपीसी सूर्यकांत, एपीसी हरजिंदर सिंह, एसडीओ राहुल भारद्वाज , प्राध्यापक रविंद्र शर्मा और डीओसी संजय कौशिक मौजूद रहे।