फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Irregularities found in the records, one clerk and three operators also suspended

Ambala News: रिकॉर्ड में मिलीं अनियमितताएं, एक क्लर्क और तीन ऑपरेटर भी निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in the records, one clerk and three operators also suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। छावनी के एसडीएम कार्यालय में उपायुक्त अजय सिंह तोमर के निरीक्षण के बाद कार्रवाई जारी है। बुधवार को उपायुक्त ने एडीएम कार्यालय में कार्यरत चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इनमें एक क्लर्क और तीन कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।
उपायुक्त कार्यालय की तरफ से जारी निर्देश में बताया गया कि निरीक्षण के दौरान कुछ रिकॉर्ड जब्त किया गया था। रिकॉर्ड की जांच करने के बाद यह कार्रवाई की गई थी। जिन पर कार्रवाई हुई है उनमें मोटर व्हीकल रजिस्ट्रेशन क्लर्क मधु मनोचा व 3 कंप्यूटर ऑपरेटर जिनमें आशीष कुमार, लखविन्द्र व ईशांत शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यालय में 30 मार्च को उपायुक्त ने निरीक्षण किया था। इस दौरान यहां से कुछ रिकॉर्ड जब्त किया गया था। इसके बाद मंगलवार को भी कुछ अधिकारी व कर्मचारी अवकाश के दिन एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी से जुड़ा कुछ वर्षों का रिकॉर्ड देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर टीम ने जांच भी उपमंडल कार्यालय में बैठकर की। इसके बाद बुधवार को रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। इससे पहले उपायुक्त ने एसडीएम कैंट की स्टेनो को निलंबित कर दिया था। वहीं निरीक्षण के दौरान कुछ अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे, उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed