फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Investigation of the railway crossing accident is complete, threat of dismissal looms

Ambala News: रेल फाटक के हादसे की जांच पूरी, बखास्तगी की तलवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Investigation of the railway crossing accident is complete, threat of dismissal looms
अंबाला। चंडीगढ़-अंबाला रेल खंड पर ढकोली फाटक के पास हुए हादसे की जांच पूरी हो गई है। अब निलंबित लोको और सह लोको पायलट को नौकरी पर बहाल करके अनुशासन पत्र (एसएफ-5) दिया जाएगा। इससे वे जांच में शामिल होकर अपना पक्ष रख सकें।
विज्ञापन

रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारी उनकी पैरवी भी कर सकेंगे। हादसे के दौरान जो भी तथ्य सामने रहे, उनकी जानकारी लिखित व मौखिक तौर के अलावा वीडियो में भी दर्ज की जाएगी। इस दौरान ढकोली रेल फाटक पर तैनात कर्मचारी सहित क्षतिग्रस्त वाहन के चालक से भी पूछताछ की जाएगी ताकि मामले पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर लोको व सह लोको पायलट को ही दोषी पाया गया था और उन पर बर्खास्तगी की तलवार भी लटक रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
चंडीगढ़-अंबाला रेल मार्ग पर ढकौली रेलवे फाटक पर 13 मई को हादसा हुआ था। रेलवे फाटक खुला होने और लाल सिग्नल के बाद भी लोको पायलट इंजन को निकाल कर ले गया जोकि एक कार से टकरा गया। इसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई। वहीं घटना के तुरंत बाद लोको पायलट गुड्स अखिलेश कुमार और सह लोको पायलट मनोज कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

जे-ग्रेड के अधिकारियों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट की अभी जानकारी नहीं है। सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद ही इस मामले में जानकारी दी जा सकती है। अभी लोको व सह लोको पायलट निलंबित हैं।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed