{"_id":"5f1c7ae58ebc3e74a76e25f0","slug":"investigation-ambala-news-knl38580015","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री घोटाला: दो तहसीलों में गड़बड़ी की आशंका, जांच शुरू होने से अफसरों की सांसें फूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री घोटाला: दो तहसीलों में गड़बड़ी की आशंका, जांच शुरू होने से अफसरों की सांसें फूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्ट्री घोटाले की जांच शुरू होते ही दो तहसीलों के अधिकारियों की सांस फूली हुई हैं। गड़बड़ी होने की आशंकाओं के बीच तहसीलों की जांच शुरू हो गई है। दोनों जगह नियम तोड़कर रजिस्ट्री होने की बात कही जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी। हालांकि जांच को लेकर अभी तक अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उधर, सिटी तहसील में डीटीपी की ओर से पिछले दिनों कुछ रजिस्ट्रियां की जांच की गई थी। अभी रिपोर्ट को लेकर विवेचना अधिकारी भी कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं।
नारायणगढ़ और कैंट तहसील में गड़बडी की आशंका
नारायणगढ़ तहसील में सबसे ज्यादा गड़बड़ होने की आशंका है। पता चला है कि यहां पिछले कुछ समय से अवैध कॉलोनियों में हुई जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर धड़ल्ले से रजिस्ट्रियां की गई। नियमों को ताक पर रखकर रजिस्ट्री का खेल चलता रहा। इस तहसील में हुई रजिस्ट्रियों का रिकार्ड भी जांच के लिए तलब किया गया है। जांच के दायरे में दूसरी तहसील कैंट है। यहां भी कई रजिस्ट्रियां गैरकानूनी तरीके से हुई हैं। बताया जा रहा है कि सियासी दबाव में यहां कुछ रजिस्ट्री हुई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसकी खबर है।
डीटीपी कर चुक हैं रिकॉर्ड की जांच
सिटी तहसील में भी कुछ अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री होने की आशंकाओं के बीच डीटीपी ने रिकॉर्ड की जांच की थी। हालांकि अभी तक जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। बराड़ा तहसील के रिकॉर्ड की जांच होने की भी बात कही जा रही है। यहां भी कुछ रजिस्ट्री गैरकानूनी तरीके से होने की आशंका है।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद लगा चुके हैं घोटाले का आरोप
कैंट तहसील में पूर्व पार्षद ओंकार नाथी ने एक तहसील अधिकारी पर उन्होंने पूरे घोटाले में अहम भूमिका निभाने का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य सरकार से इस तहसील के पूरे रिकॉर्ड की जांच करने की मांग की है। इस सिलसिले में सीएम मनोहर लाल को भी शिकायत भेजी गई है। फिलहाल जांच के बाद ही आरोपों का सच सामने आ पाएगा।