{"_id":"65d503c4524390928a0ba226","slug":"internet-service-stopped-in-central-library-students-upset-ambala-news-c-36-1-sknl1003-118670-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेंट्रल लाइब्रेरी में इंटरनेट सेवा बंद, छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेंट्रल लाइब्रेरी में इंटरनेट सेवा बंद, छात्र परेशान
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला में इंटरनेट सेवा बंद होने का दंश छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी के छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को झेलना पड़ रहा है। लाइब्रेरी में लगभग 1000 छात्र पढ़ाई करते हैं तथा सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इस लाइब्रेरी में काॅलेज प्रशासन द्वारा वाईफाई लगवाया हुआ है। इससे छात्र पढ़ाई व परीक्षा की तैयारी में पूरा दिन लगे रहते हैं। मंगलवार को सुबह से भी वाईफाई का सर्वर डाउन रहा और छात्रों के मोबाइल में कनेक्ट नहीं हो रहा था। दो से तीन घंटे इंतजार करने के बाद सभी छात्र इकट्ठा होकर काॅलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. देसराज वाजवा से मिले और उन्हें इंटरनेट की समस्या से अवगत करवाया।
डॉ. बाजवा ने बताया कि इंटरनेट की समस्या के समाधान के लिए बीएसएनएल के अधिकारियों को पत्राचार कर दिया गया है। इसमें ब्रॉडबैंड की स्पीड बढ़ाने और प्लान भी बदलने के लिए कहा गया है। जल्द ही छात्रों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
छावनी निवासी अनुभव ने बताया कि वह राजकीय कॉलेज में फाइनल वर्ष की पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा है। इसके साथ ही वह सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में तीन से चार घंटे तक पढ़ाई कर रहा है। इंटरनेट नहीं चलने से पढ़ाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
बराड़ा निवासी अजय कुमार ने बताया कि केंद्र की नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है। वह नौ बजे से लेकर पांच बजे तक लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई करता है। इंटरनेट बंद होने से अन्य छात्रों की तरह वह पढ़ाई पर ध्यान नही दे पा रहा है।
थंबड़ गांव निवासी अनमोल ने बताया कि वह वह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह रोजाना तीन घंटे लाइब्रेरी में पढा़ई कर रहा है। लेकिन इंटरनेट बंद होने के कारण पढा़ई ठीक से नहीं हो रही है।
पतरेहड़ी निवासी अभिषेक ने बताया कि उसने राजकीय कालेज से ग्रेजुएशन की हुई है। अब वह एसएससी की तैयारी कर रहा है। वह रोजाना लाइब्रेरी में छह घंटे तक पढ़ाई करता है। इंटरनेट बंद से पढ़ाई में बाधा आ रही है।
छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित हरी नगर निवासी शिवम ने बताया कि वह बैंकिंग के एग्जाम की तैयारी कर रहा है। 25 फरवरी को उसका एसबीआई क्लर्क का पेपर है। ऐसे में इंटरनेट बंद है। अब उसकी तैयारी में दिक्कत आ रही है।