{"_id":"658485073be3cd106d0c610e","slug":"intermediate-pump-station-will-be-built-at-a-cost-of-one-crore-rain-water-will-be-disposed-of-ambala-news-c-36-1-amb1001-15597-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक करोड़ की लागत से बनेंगे इंटरमीडिएट पंप स्टेशन, बारिश के पानी का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक करोड़ की लागत से बनेंगे इंटरमीडिएट पंप स्टेशन, बारिश के पानी का होगा निस्तारण
विज्ञापन
अंबाला। शास्त्री कॉलोनी सहित मच्छौंड़ा में जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। नगर परिषद ने इन दोनों क्षेत्रों से पानी निकासी की योजना बनाई है। योजना पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत इन दोनों क्षेत्रों में इंटरमीडिएट पंप स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
इन पंप स्टेशनों की मदद से पानी निकासी का प्रबंध किया जाएगा जोकि सीधा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े होंगे। कुछ ही क्षणों में जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। इस सुविधा का जल्द ही परीक्षण भी किया जाएगा ताकि व्यवस्था का आकलन किया जा सके। इसके लिए एक विशेष टीम की तैनाती की जाएगी जोकि पंप स्टेशन की निगरानी करेगी।
इस कार्य में विशेषज्ञों की भी मदद ली गई और फिर इंटरमीडिएट पंप स्टेशन को स्थापित करने की योजना बनाई गई और पानी निकासी के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पाइपों को जोड़ने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
छावनी के निचले क्षेत्रों में शुमार शास्त्री कॉलोनी सहित मच्छौंडा के निवासियों को पिछले काफी वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में यहां के हालात बद से बदतर हो जाते थे।
बारिश के दिनों में निचले क्षेत्रों में हमेशा जलभराव हो जाता था। इसलिए शास्त्री कॉलोनी सहित मच्छौंडा क्षेत्र में इंटरमीडिएट पंप स्टेशन स्थापित करने का फैसला किया गया। इन पंप स्टेशनों की मदद से जलभराव की समस्या से तुरंत निजात मिल जाएगी। यह व्यवस्था आने वाले समय में काफी मददगार साबित होगी।
-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।