फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Interlocking road of potato warehouse sunken again

Ambala News: फिर धंसी आलू गोदाम की इंटरलॉकिंग सड़क

Mon, 11 Sep 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 11 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Interlocking road of potato warehouse sunken again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी में सीवरेज लाइन बिछाने के बाद आलू गोदाम के पास इंटरलॉकिंग टाइल से बनाई गई मुख्य सड़क फिर धंस गई। स्थिति यह बन गई है कि अचानक से सड़क उबड़-खाबड़ होने का वाहन चालकों को पता नहीं चल पाता है और वह हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच जाते हैं। कई बार तो हादसे में बच्चे चोटिल हो चुके हैं।
बताया जाता है कि करीब छह महीने पहले ही सीवरेज लाइन बिछाने के बाद सड़क बनाई गई थी, लेकिन कुछ दिन पहले सड़क का काफी हिस्सा धंस गया। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोग नगर परिषद में जाकर शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन जल्द ही ठीक करने का आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। कोई भी अधिकारी इन दुरुस्त करने की जिम्मेदारी नहीं समझ रहा। जबकि सड़क तैयार करने वाले संबंधित ठेकेदार की जिम्मेदारी बनती है कि वह इसे दुरुस्त करवाए।
विज्ञापन

ट्रक गुजरने के कारण बिगड़े हालात
नीरज ने बताया कि उसकी टेलर की दुकान है। कई बार रात के समय यहां से ट्रक गुजरते हैं और यहीं कारण है कि यह इंटरलॉकिंग सड़क धंस गई है। प्रशासन की और से कोई भी अभी तक इस सड़क को देखने या फिर ठीक करने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से मुख्य सड़क खराब
राजेश ने बताया कि वह चालक है और करीब दो साल हो गए है इस सड़क के बिगड़े हालात देखते हुए। पहले सड़क नहीं बनी थी तो परेशानी थी। फिर सीवरेज डले। अब सड़क बनी थी वो भी धंस गई।
ई-रिक्शा के पटलने का रहता है डर
विक्की ने बताया कि वह ई- रिक्श चालक है। जब भी वह सवारियों को लेकर इस रोड से गुजरता है तो इंटरलॉकिंग सड़क धंसी होने के कारण पलटने से बच गई है। सवारियों में भी भय बना रहता है। कई सवारियों तो इस डर के कारण बैठती भी नहीं है।
जल्द से जल्द हो समाधान
राहुल ने बताया कि इस धंसी हुई सड़क पर सबसे ज्यादा हादसे हाेने का खतरा रात के समय होता है। अंधेरे में पता नहीं चलता है और वाहन चालक अनियंत्रित होकर इधर-उधर टकरा जाता है। इसका जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।

आलू गोदाम के पास कुछ समय पहले ही सड़क बनी है। धंसने ने उन्हें जानकारी नहीं है। ऐसा है तो संबंधित ठेकेदार को बोलकर जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। राजेश, सचिव, नगर परिषद अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed