फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Interacted with students in discussion on examination

Ambala News: परीक्षा पे चर्चा में किया छात्रों से संवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Interacted with students in discussion on examination
छावनी के सैन्य क्षेत्र ​स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में विशेष ऑनलाइन परीक्षा प - फोटो : लापता श्रद्धालु अरुण कुमार
अंबाला। छावनी के सैन्य क्षेत्र स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में विशेष ऑनलाइन परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम हुआ। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में कक्षा छठी से लेकर बारहवीं तक के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए आगामी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव और प्रेरणा प्रदान की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को परीक्षा की तैयारियों, समय प्रबंधन, स्वस्थ दिनचर्या और आत्मविश्वास के महत्व के बारे में जागरूक करना था।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने छात्रों को बताया कि परीक्षाएं केवल ज्ञान का आंकलन नहीं, बल्कि आत्म-संयम, मेहनत और सकारात्मक सोच का प्रतीक होती हैं। इस कार्यक्रम में समय प्रबंधन नियमित अध्ययन के साथ-साथ आराम और मनोरंजन के लिए भी समय निर्धारित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दबाव को चुनौती के रूप में स्वीकार कर, हर परिस्थिति में सकारात्मक रहकर सफलता की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुझावों पर ध्यान दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा ने कहा कि यह ऑनलाइन आयोजन न केवल छात्रों में आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नया उत्साह भी संचारित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed