फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instructions given to the SP on the complaint of a businessman who was cheated of Rs 85 lakh

85 लाख रुपये की ठगी के शिकार कारोबारी की शिकायत पर एसपी को दिए कार्रवाई के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to the SP on the complaint of a businessman who was cheated of Rs 85 lakh
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को अपने आवास पर अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। करनाल से आए कपड़ा कारोबारी गुरविंद्र सिंह ने उससे हुई 85 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दी। उसने बताया कि मामले में ठगी का केस दर्ज है, मगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। मंत्री अनिल विज ने मामले में एसपी करनाल को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी बीच असंध नगर पालिका से आए ड्राइवरों ने उन्हें वर्तमान ड्यूटी से हटाकर कहीं ओर लगाए जाने की शिकायत विज के समक्ष रखी। जिस पर गृहमंत्री ने जांच के निर्देश दिए। गृह मंत्री अनिल विज को करनाल से आई महिला संगीता ने दहेज के मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत दी। इस पर विज ने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह मुलाना के गौला गांव से आए कृष्ण चंद, माईचंद, सुरेश ने जमीन की निशानदेही कराने, कुरुक्षेत्र की ममतेश ने प्लाट के नाम पर ठगी के केस में संलिप्त न होने, सिकलीगर मोहल्ला निवासी गीता रानी ने निजी अस्पताल के डाक्टर द्वारा गलत ऑपरेशन करने व अन्य फरियादियों ने अपनी शिकायतें गृह मंत्री के समक्ष रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed