फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instructions given to manage medical waste of government and private hospitals and labs

सरकारी व निजी अस्पतालों व लैब के मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन करने के लिये दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to manage medical waste of government and private hospitals and labs
वीडियो कॉन्फ्रैसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा सरकारी एव - फोटो : Ambala
अंबाला। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि सभी सरकारी एवं प्राईवेट अस्पताल तथा लैबोरेट्री में बायो मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन व निष्पादन राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशों अनुसार होना चाहिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे थे। वीसी में उन्होंने कहा कि सभी सरकारी तथा गैर सरकारी अस्पतालों का बायो मेडिकल वेस्ट उठाने के लिए एजेंसियां लगाई गई है। इन्हीं एजेंसियों के माध्यम से कूड़ा उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पशु अस्पतालों के लिए भी यही एजेंसी कार्यरत हैं। जिले में जिस एजेंसी को यह कार्य दिया गया है वह एजेंसी सभी सरकारी तथा गैर सरकारी अस्पतालों से कूड़ा उठाने के लिए पाबंद है। सभी अस्पताल अपने यहां अलग-अलग श्रेणी में कूड़े को रखेंगे तथा यह एजेंसी निर्धारित वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से निस्तारण करेगी। यदि कहीं भी कोई अस्पताल मेडिकल वेस्ट को जलाता है या कहीं भी छुपाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन

वीसी के उपरांत उपायुक्त विक्रम सिंह ने स्वास्थ्य, पशुपालन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वीसी के माध्यम से जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका पालन किया जाय। उन्होंने कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट का सही प्रकार से डिस्पोजल, सर्विस प्रोवाईडर के माध्यम से करवाया जाए। बार कोडिंग सिस्टम को भी सुनिश्चित किया जाए। यदि कहीं इन नियमों की अवहेलना होती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस बैठक में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नितिन मेहता, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रेम सिंह, स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन डा डॉ.संजीव सिंगला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed