फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instructions for repair of community center

Ambala News: सामुदायिक केंद्र के मरम्मत के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Instructions for repair of community center
अंबाला सिटी। नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता लगातार विभागीय अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। साथ ही नगर निगम व परिषद में चल रहे कार्यों को लेकर समीक्षा की जा रही है। बुधवार को आयुक्त सचिन गुप्ता ने अंबाला शहर व अंबाला सदर में चल रहे विकास कार्यों को अधिकारियों की बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम अंबाला शहर व अंबाला सदर एरिया की सभी सडकों की समय पर मरम्मत करवाई जाए। सड़कों के चल रहे निर्माण को समय पर पूरा करें। पार्कों को साफ-सुथरा रखा जाए और इनके रख-रखाव पर अधिक ध्यान दिया जाए। अंबाला शहर में 167 पार्क है। इनमें आरडब्ल्यूए की संख्या 122 है। 45 पार्कों की रखरखाव के लिए पीडीएस के तहत टेंडर लगाया जाए।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंबाला सदर में दो आरडब्ल्यूए की ओर से पार्क का रख-रखाव किया जा रहा है। तीन नगर परिषद की देखरेख में हैं। इसके साथ ही अंबाला शहर फेस-वन में 20 पार्क व अंबाला सदर में पांच पार्क माडल बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने अधिकारियों को अंबाला शहर में नगर निगम के 23 सामुदायिक केंद्र व अंबाला सदर के 75 सभी सामुदायिक केंद्र की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही एसी और सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने यह भी कहा कि खाली स्थान का चयन कर स्टेडियम, क्रिकेट ग्राउंड, फुटबाल ग्राउंड बनाने के लिए आगामी प्रक्रिया की जाए व पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वाटर सप्लाई व सीवरेज सिस्टम से निकालने वाले पानी से शहर की आम जनता को निजात दिलवाई जाए। वहीं, शहर में वार्ड-9 और 10 में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed