फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instructions for registering a case in the fraud case of five lakhs in Saha Pax

साहा पैक्स में पांच लाख की धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Instructions for registering a case in the fraud case of five lakhs in Saha Pax
अंबाला। शास्त्री कॉलोनी स्थित गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर शुक्रवार को प्रदेशभर से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। गृह मंत्री विज ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इनमें दी साहा पैक्स में काम करने वाले सेवादार हरचरण सिंह ने बताया कि उसके नाम पर दी साहा पैक्स के कर्मी ने पांच लाख रुपये की राशि लोन के नाम पर निकलवा ली। शिकायतकर्ता व अन्य पैक्स स्टाफ ने कहा कि आरोपियों द्वारा स्टाफ को धमकाया जा रहा है। इस पर विज ने अंबाला एसपी को केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी प्रकार इंद्री से आई महिला दया रानी ने बताया कि दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा किया गया है। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर गृह मंत्री ने करनाल एसपी को केस दर्ज कर कब्जा छुड़वाने के निर्देश दिए। वहीं हिसार के उकलाना निवासी महिला ने हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पर विज ने एसपी हिसार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हरियाणा टेक्निकल एजूकेशन लेक्चरार ने वेतन में लाभ देने की मांग की। गृह मंत्री ने मामले में विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसी तरह कुरुक्षेत्र निवासी अमित कुमार ने विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी होने की शिकायत दी। गृह मंत्री ने कुरुक्षेत्र एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। छावनी दलीपगढ़ निवासियों ने पानी की पाइप लाइन ठीक कराने के बारे में शिकायत की, जबकि जींद निवासी महिला शीला ने मारपीट की शिकायत की। इसी तरह कैथल के सीवन से आई महिला ने पति की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा अन्य कई मामले दरबार में उठे। गृह मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं सुंदर नगर से वार्ड प्रधान रमेश सैनी, बूथ प्रधान सचिन, राम सरण, अंकित, अर्जुन, निखिल ने विज का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed