फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Inspire Standard Award Scheme: Nominations can be made till 30 September

इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना : 30 सितंबर तक कर सकेंगे नामांकन

Wed, 24 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 24 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Inspire Standard Award Scheme: Nominations can be made till 30 September
जिला ​शिक्षा सदन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। इंस्पायर मानक अवार्ड योजना में विद्यार्थी 30 सितंबर तक स्कूल स्तर पर नामांकन कर सकेंगे। एक स्कूल से अधिकतम पांच नामांकन ही लिए जाएंगे। इस बार छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थी नामांकन कर सकेंगे। पहले छठी से दसवीं कक्षा तक ही विद्यार्थी नामांकन कर सकते थे। स्कूल स्तर पर नामांकन के बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी आयोजित होगी। वहीं, अंबाला जिला का 1500 नामांकन का लक्ष्य विभाग ने दिया है। मंगलवार सुबह तक स्कूलों से 1110 नामांकन हुए। वहीं प्रदेश के सभी जिलों को 33 हजार 650 का लक्ष्य दिया गया है, जबकि 24664 नामांकन आए थे।

इस योजना के तहत सभी निजी व राजकीय स्कूल के विद्यार्थी नामांकन कर सकते हैं। अभी स्कूल स्तर पर नामांकन लिए जा रहे हैं। स्कूल स्तर से जो विचार यानि आइडिया चयनित होगा। उस विद्यार्थी को दस हजार रुपये की राशि मिलेगी। पूरे देश से स्कूलों में एक लाख नामांकन करवाने का लक्ष्य रखा गया है। मॉडल बनाने के बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन




इन जिलों में इतने आ चुके नामांकन
जिला नामांकन

अंबाला 1110
भिवानी 794

चरखी-दादरी 800
फरीदाबाद 969

फतेहाबाद 1211
गुरुग्राम 1218

हिसार 1410
झज्जर 1200

जींद 1052
करनाल 1273

कैथल 1192
कुरुक्षेत्र 1497

महेंद्रगढ़ 1483
मेवात 1407

पानीपत 965
पलवल 936

पंचकूला 604
रेवाड़ी 1035

रोहतक 922
सोनीपत 1340

सिरसा 1592
यमुनानगर 654

----


इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना में 30 सितंबर तक विद्यार्थी स्कूल स्तर पर नामांकन करेंगे। इसके बाद जिला स्तर पर प्रदर्शनी होगी। एक स्कूल से अधिकतम पांच विचार ही लिए जाएंगे। स्कूलों से आवेदन लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed