फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Inspection of Naurangrai pond and Rambagh, dirt found

Ambala News: नौरंगराय तालाब और रामबाग का निरीक्षण, मिली गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Naurangrai pond and Rambagh, dirt found
शहर के नौरंगराय तालाब में फैली गंदगी।
अंबाला सिटी। शहर में कई जगह गंदगी का आलम है। कई जगह तो ऐसी स्थिति है, जहां दोपहर तक भी कूड़ा नहीं उठता। सोमवार को नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने शहर के नौरंगराय तालाब और रामबाग रोड श्मशान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों जगहों पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों से यहां सफाई न होने का कारण भी पूछा। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारियों को दोनों जगहों पर सफाई करवाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने नौरंगराय तालाब पर घूमकर पानी में फैली गंदगी को भी साफ करने के निर्देश दिए और बाहर लगी एक-दो रेहड़ी और फड़ी को भी हटाया।
विज्ञापन

श्मशान के बाहर गंदगी होने से उन्होंने यहां नाले की सफाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट नौरंगराय तालाब के कार्य को भी लेकर भी जानकारी ली। उनके साथ डीएमसी दीपक सूरा, मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश कुमार और पुनीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष में एक बार आती सफाई की याद
ऐतिहासिक नौरंगराय तालाब में जगह-जगह गंदगी पसरी है। आने वाली 13 सितंबर से तीन दिवसीय भगवान वामन द्वादशी मेला भी शुरू होना है, लेकिन अभी तक तालाब में सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है। यहां बारिश और कूड़े के कारण पानी बहुत गंदा हो गया है। तालाब के घाट पर भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जगह- जगह से तालाब के चारों तरफ लगाई गई जालियां भी टूटी हैं। हर वर्ष नौरंगराय तालाब में भगवान वामन द्वादशी मेले के अंतिम दिन भगवान वामन के हिंडोले की तालाब में परिक्रमा करवाई जाती है। वहीं, इस प्रोजेक्ट पर कई वर्षों से कार्य चल रहा है, लेकिन यह अभी तक अधूरा पड़ा है।

93 लाख का हुआ था टेंडर, जल्द होगा काम
नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि उन्होंने नौरंगराय तालाब व रामबाग रोड श्मशान का निरीक्षण किया। दोनों जगहों पर गंदगी मिली है। श्मशान के पास नाला भरा हैं और यहां पानी की निकासी नहीं है। इसकी व्यवस्था करवाई जाएगी। नौरंगराय तालाब में सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह में यहां पूरी सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नौरंगराय तालाब का कुछ दिन पहले भी निरीक्षण किया था। इस प्रोजेक्ट के अंदर कार्य आचार संहिता से पहले का चल रहा है। इस प्रोजेक्ट का दोबारा टेंडर करीब 93 लाख का हुआ था। इसी तरह महावीर पार्क का कार्य भी लगातार चल रहा है। पार्क को जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसका निरीक्षण भी लगातार किया जाएगा।

शहर के नौरंगराय तालाब में फैली गंदगी।

शहर के नौरंगराय तालाब में फैली गंदगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed