फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Inspection of Model Sanskriti School, complaint box also opened

Ambala News: मॉडल संस्कृति स्कूल का निरीक्षण, शिकायत पेटी भी खोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Model Sanskriti School, complaint box also opened
नारायणगढ़ के राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल में ​शिकायत पेटी को चेक करते डीईओ सुरेश कुमार।
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बुनियाद और सुपर-100 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार पहुंचे। कार्यक्रम जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज की देखरेख में कराया।
विज्ञापन

इसके समापन के बाद डीईओ सुरेश कुमार ने स्कूल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सुझाव एवं शिकायत बॉक्स, शिक्षकों के उपस्थिति रजिस्टर, बायोमीट्रिक उपस्थिति देखी, जोकि ठीक मिले। जिला शिक्षा अधिकारी ने बुनियाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान प्रधानाचार्या राजेंद्र कौर, उप प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश, नवीन मिश्रा फाउंडर विकल्प फाउंडेशन, राजन, नवजीवन कुमार, सीमा रानी, राजन कौशिक, डॉ अशोक लांबा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बुनियाद पंजीकरण 16 दिसंबर तक
जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि प्रत्येक खंड में बुनियाद व सुपर-100 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले शहजादपुर में कार्यक्रम किया गया था। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में राजकीय स्कूलों के कक्षा 8वीं व 10वीं के टॉप तीन विद्यार्थी बुलाए गए। आठवीं में पढ़ने वाले बच्चे बुनियाद केंद्र पर पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो चरण में होगी। पहले चरण के लिए पंजीकरण 16 नवंबर से शुरू हो गए हैं और 16 दिसंबर तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है सुपर-100 कार्यक्रम

2018 में शुरू होने वाली सुपर-100 योजना का उद्देश्य 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को आईआईटी और मेडिकल की निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पिछले चार वर्षों में 160 से अधिक छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिला है।


मिशन बुनियाद में चल रहे पांच केंद्र

मिशन बुनियाद के अंतर्गत, नौंवी और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बीच में एक स्वतंत्र, सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ाना, ताकि वह अपने आगामी जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। जिले में पांच बुनियाद सेंटर राजकीय स्कूलों में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed