फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Inquiries will also take place in nearby hotels, educational institutions

आस-पास शिक्षण संस्थान व होटल, पंजाब चुनाव को लेकर भी जांच करेगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Inquiries will also take place in nearby hotels, educational institutions
जिस जगह पर हैंड ग्रेनेड और एक्सप्लोसिव डिवाइस मिले हैं उसके चारों ओर शिक्षण संस्थान, फैक्टरी व होटल हैं। वहीं साथ ही नेशनल हाईवे चल रहा है, ऐसे में अगर कोई हादसा हो जाता तो बहुत बड़ा नुकसान होना स्वाभाविक था। पुलिस की ओर से अब सभी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों, फैक्टरी संचालकों और होटल व ढाबे वालों के पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस की ओर से इस मामले को पंजाब चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पिछले दिनों ही अभी पंजाब में चुनाव होकर हटे हैं और यह बम भी हरियाणा पंजाब सीमा पर ही मिले हैं। इसको लेकर पुलिस की ओर से इस मामले को लेकर पंजाब पुलिस के साथ भी चर्चा की जाएगी, जिससे कि इस संबंध में अधिक से अधिक जानकारी हासिल की जा सके।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने कहा कि हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया गया है। इस मामले की जांच को लेकर राष्ट्र सुरक्षा एजेंसियों से भी बात की जा रही है। इसके अलावा इन बमों से जुड़े कुछ सैंपल को लैब में भिजवा दिया गया है, जिससे कि इस बम में कौन का विस्फोटक पदार्थ था, इसका पता लगाया जा सके। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि इसमें आरडीएक्स था, जबकि पुष्टि के लिए इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। इसके अलावा इन बमों की वीडियोग्राफी भी पुलिस की ओर से की गई है। इससे कि यह कहां बने है इसके संबंध में भी पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed