{"_id":"60c11ea98ebc3e1f582723fe","slug":"innocents-started-falling-sick-due-to-heat-ambala-ambala-news-knl726586140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के कारण मासूम पड़ने लगे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के कारण मासूम पड़ने लगे बीमार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गर्मी के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गर्म हवाओं व लू का असर छोटे बच्चों पर भी देखने को मिलने लगा है। छोटे बच्चों में बुखार, डायरिया, फुंसी, खुजली, अस्थमा से पीड़ित बच्चों के माता-पिता अपने अपने नौनिहालों को लेकर नागरिक अस्पताल मेें शिशु रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचने लगे हैं।
आंकड़ों में बात करें तो सोमवार तक जहां शिशु रोग विशेषज्ञ के पास एक दिन में मामूली मर्ज को लेकर आने वाले बच्चों की संख्या करीब 35 से 40 तक ही आ रही थी। लेकिन मंगलवार से मौसम ने एकदम करवट लेते हुए कहर बरपाना शुरू कर दिया है, जिसके चलते छोटे बच्चों के अस्पताल में बीमार बच्चों की संख्या अब दोगुनी हो गई है। बच्चों के माता-पिता की माने तो बच्चे गर्मी के कारण बार-बार नहा रहे हैं, वहीं ठंडे पानी का सेवन भी कर रहे हैं, जिसके कारण बच्चे गर्म-सर्द हो गए हैं। इसी वजह से बच्चे बीमार पड़ने लगे हैं।
गर्मी के कारण बेटा दिन में कई-कई बार नहा रहा था, इसके बाद बेटे को दो दिन से बुखार आ रहा है, जिसको लेकर मैं यहां आई हूं। डॉक्टर ने बोला कि ज्यादा कुछ नहीं है हल्का सा गर्म-सर्द हुआ लग रहा है। - महक।
विज्ञापन
बेटे का पेट खराब हो गया है, जिसके चलते बेटे को दस्त लगे हुए हैं। कहीं बच्चे में पानी की कमी न हो जाए इसीलिए डॉक्टर के पास लेकर आए हैं। डॉक्टर ने कहा है कि बच्चे को ज्यादा पानी पिलाते रहें हो सके तो नींबू पानी दें, नहीं तो ओआरएस का घोल भी दे सकते हैं। - सुधा।
पोती को गर्मी के चलते एलर्जी की शिकायत हो गई थी, उसकी जांच करवाने के लिए आई हूं। पता नहीं तेज गर्मी के कारण हुई है या फिर गांव में बिजली की स्थिति बहुत खराब है कहीं मच्छरों के काटने का असर है। यह तो डॉक्टर ही बेहतर बता सकते हैं। - कविता।
बेटे को बुखार की शिकायत सी लग रही है, बच्चे गर्मी में बार-बार ठंडा पानी पीने की जिद करते हैं। कई दिनों से बच्चा ठीक से खा-पी नहीं रहा है। बच्चों का मामला है लापरवाही भी ठीक नहीं है। इसीलिए बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर आए हैं। - मनप्रीत कौर।
गर्मी के कारण छोटे बच्चों में बुखार आना कोई नई बात नहीं है। आजकल बच्चों में बुखार, एलर्जी व डायरिया की शिकायत आने लगती है, जिसको देखते हुए हम बच्चों के माता-पिता को सलाह देते हैं कि बच्चों को ऐसे में ओआरएस का घोल पिलाते रहना चाहिए। वहीं गर्मी के बढ़ते ही कुछ बच्चों में अस्थमा की शिकायत भी देखने को मिल रही है। ऐसे बच्चे उपचार से ठीक हो सकते हैं। इन्हें घर से ज्यादा बाहर नहीं निकलना चाहिए। बच्चे को हीट स्ट्राक से बचाने के लिए बार-बार पानी, शिकंजी, जूस इत्यादि पिलाते रहें। तेज धूप में बाहर न लेकर जाएं। मजबूरी में जाना भी पड़े तो छाते का प्रयोग करने के साथ बच्चे को ढक कर ले जाएं। उल्टी-दस्त को हल्के में न लें और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। - डॉक्टर शुभज्योति प्रकाश, शिशु रोग विशेषज्ञ।