फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   INLD celebrates victory day after reinstatement of old age pension

Ambala News: बुढ़ापा पेंशन दोबारा बहाल करने पर इनेलो ने मनाया विजय दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
INLD celebrates victory day after reinstatement of old age pension
अबाला। इनेलो जिला पदाधिकारियों ने विश्राम गृह में विजय दिवस मनाया। यह विजय दिवस बुढ़ापा पेंशन को दोबारा बहाल करने पर मनाया गया। इस मौके पर इनेलो प्रदेश महासचिव प्रकाश भारती व जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की ओर से बीते दिनों आय सीमा के आधार पर हजारों बुजुर्गों की पेंशन में कटौती करने का काम किया था। इस कारण प्रदेश में बुजुर्गों के सम्मान को ठेस पहुंची थी। इनेलो राष्ट्रीय सुप्रीमो अभय चौटाला ने इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाते हुए सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस कारण भाजपा सरकार ने घबराकर काटी गई सभी पेंशन धारक बुजुर्गों की पेंशन फिर से बहाल करने और उसे बढ़ा कर 3200 रुपये करने का फैसला किया। उन्होंने कहा भविष्य में भी भाजपा सरकार ताऊ देवीलाल द्वारा लगाई गई सम्मान रूप बुढ़ापा पेंशन की कटौती के बारे में ना सोचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed