{"_id":"61ae79207f02ba2a8e76ce40","slug":"information-boards-were-put-on-the-service-lane-of-the-national-highway-being-built-with-200-crores-ambala-news-knl91935156","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 करोड़ से बन रहे नेशनल हाइवे की सर्विस लेन पर ही लगा दिए सूचना बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 करोड़ से बन रहे नेशनल हाइवे की सर्विस लेन पर ही लगा दिए सूचना बोर्ड
विज्ञापन
अंबाला जगाधरी नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन सर्विस लेन पर लगा बोर्ड।
- फोटो : Ambala
अंबाला। छावनी की जनता को सुविधाएं देने के लिए स्थानीय विधायक और हरियाणा सरकार के गृहमंत्री अनिल विज लगातार कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए छावनी रेलवे स्टेशन से साहा तक लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल हाइवे 444-ए का निर्माण किया जा रहा है। इस नेशनल हाईवे का निर्माण रेलवे स्टेशन से टांगरी बांध तक पूरा हो चुका है।
छावनी के लोगों को सुविधा देने के लिए इस नेशनल हाईवे के साथ सर्विस लेन भी बनाई गई है, ताकि आमजन विशेषकर स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं व स्थानीय वाहन इस सर्विस लेन का बिना किसी परेशानी के फायदा उठा सकें, लेकिन इस सर्विस लेन की सुविधा पर नेशनल हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने ग्रहण लगा दिया है। यह ग्रहण सूचना बोर्ड के तौर पर सर्विस लेन पर लगा भी दिए गए हैं।
दरअसल, रेलवे स्टेशन से लेकर टांगरी बांध तक 4-5 ऐसे स्थान हैं, जहां सर्विस लेन के बीच लगे सूचना बोर्ड कंपनी की लापरवाही व कार्यशैली की तरफ इशारा कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ सूचना बोर्ड की फोटो लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपलोड की ताकि गृहमंत्री सहित विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकर्षित हो सके। साथ ही समय रहते इन सूचना बोर्ड को सर्विस लेन से हटाकर सही व उचित जगह पर लगाया जा सके।
विज्ञापन
लोग बोले- पहली बार देखा सर्विस लेन पर सूचना बोर्ड
लोगों ने बताया कि यह पहली बार देखने को मिला है कि नेशनल हाईवे के साथ बनाई गई सर्विस लेन पर ही सूचना बोर्ड लगा दिए गए हैं। इसे देखने वाला कोई नहीं है। ये सूचना बोर्ड एक दिन स्थानीय लोगों की जान की आफत बन जाएंगे और हादसों का कारण भी बनेंगे, अगर समय रहते विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो वह मामले को लेकर गृहमंत्री को भी शिकायत सौंपेंगे।
हटवाएंगे बोर्ड
मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में नेशनल हाइवे अधिकारियों से बात की जाएगी। इस प्रकार सर्विस लेन में सूचना बोर्ड लगाना गलत है। अगर वो इसे नहीं हटाएंगे तो नगर परिषद अपने स्तर पर इन बोर्ड को हटवाकर जब्त करेगी।
--विकास धीमान, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद