फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Information about special trains is incomplete, trouble is complete

Ambala News: स्पेशल ट्रेनों की जानकारी अधूरी, परेशानी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Information about special trains is incomplete, trouble is complete
अंबाला। रेल यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने बेशक भीड़भाड़ वाले मार्गाें पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरु कर दिया है लेकिन ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। इन ट्रेनों के संचालन की जानकारी कई-कई घंटे तक स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को नहीं मिलती जबकि पूछताछ केंद्र पर तैनात कर्मचारी भी यात्रियों को गुमराह करते हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला रविवार को भी देखने को मिला, जब अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर ट्रेन से संबंधित जानकारी लेने गए यात्री को यह बताया गया कि उनकी ट्रेन दोपहर दो बजे चंडीगढ़ से वाराणसी के लिए रवाना होगी लेकिन रेलवे के एनटीईएस सिस्टम पर ट्रेन को चंडीगढ़ से रवाना हुए कुछ समय हो गया था।
विज्ञापन

ऐसे में यात्री की तरफ से जब मौखिक शिकायत स्टेशन अधीक्षक को दी गई तो उन्होंने पूछताछ केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को लताड़ लगाई और यात्रियों को ट्रेनों के समय की सही जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
दरअसल अंबाला सिटी से कुछ यात्री लखनऊ जाने के लिए अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्हें चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल ट्रेन नंबर 04212 से आगामी सफर करना था। ट्रेन के अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 10.20 तक था लेकिन ट्रेन दोपहर 12 बजे तक कैंट स्टेशन पर नहीं आई थी। जब यात्री ट्रेन की जानकारी लेने के लिए पूछताछ केंद्र पर गए तो वहां बैठी एक महिला कर्मचारी ने बताया कि ट्रेन दो बजे चंडीगढ़ से चलेगी लेकिन इस दौरान यात्रियों को जानकारी मिली कि ट्रेन तो 1.20 बजे अंबाला कैंट पहुंच जाएगी। इस प्रकार की गलत जानकारी से आहत यात्री तुरंत स्टेशन अधीक्षक के पास पहुंचे और उन्हें मामले की जानकारी दी।
अभी देरी से चल रहीं ट्रेनें
लंबी दूरी की ट्रेनों का देरी से चलने का सिलसिला जारी है। हालांकि अभी न तो कोहरा है और न ही बारिश हो रही है। ट्रेनों की लेट-लतीफी से उन यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होती है, जिनकी लिंक ट्रेन दूसरे रेलवे स्टेशन से होती है। रविवार को भी स्पेशल ट्रेनों सहित लंबी दूरी की कई ट्रेनें निर्धारित समय सारिणी की जगह देरी से अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचीं।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04212 चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल 3 घंटे की देरी से, 05193 छपरा-उधमपुर स्पेशल 2.40 घंटे, 12920 मालवा एक्सप्रेस 40 मिनट, 12715 सचखंड एक्सप्रेस 30 मिनट, 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस, 15211 जननायक एक्सप्रेस 40 मिनट, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस, 22440 वंदे भारत एक्सप्रेस 40 मिनट, 22432 सुबेदारगंज एक्सप्रेस 30 मिनट, 14034 जम्मू मेल 30 मिनट, 12478 कटरा-जामनगर एक्सप्रेस 20 मिनट, 19412 दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस 1 घंटा की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।

ट्रेनों को सही समय पर संचालित करने के लिए रेलवे हमेशा प्रयासरत है लेकिन कई बार रेल पटरियों की सुरक्षा सहित कुछ अन्य कार्य चलते हैं और इस कारण ट्रेनें निर्धारित समय से लेट हो जाती हैं। स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। पूछताछ केंद्र पर हुए मामले के संबंध में जानकारी ली जाएगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed