फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Influx of devotees in pagoda, today will be Jalabhishek

शिवालयों में लगा भक्तों का तांता, आज होगा जलाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Influx of devotees in pagoda, today will be Jalabhishek
अंबाला। सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लग गया। भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। मंदिरों में अलसुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। कतारों में लगकर भक्तों ने भोले बाबा के दर्शन किए। मंगलवार को सावन माह की शिवरात्रि मनाई जाएगी। प्रात:काल से भक्त शिवालयों में हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को शिवालयों में दिनभर तैयारी चलती रही। शिवरात्रि पर भक्तों को प्रसाद वितरित करने के लिए समाजसेवी संस्थाओं सहित मंदिर की प्रबंधक कमेटियों ने स्टॉल की व्यवस्था की। सोमवार को मंदिर बम-बम भोले आदि जयकारों से गूंज उठे थे। उधर, कांवड़ शिविरों में कांवड़ियों का तांता लगा रहा। एक तरफ पंजाब जाने वाले कांवड़िए थे। वहीं, जिले से गए कांवड़ियों का स्वागत हुआ। अंबाला पहुंचने के बाद परिजन उनसे मिलने पहुंचे और ढोल-नगाड़ों के साथ शिव मंदिरों में गए। जहां रात को विश्राम करने के बाद वह सुबह मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

इन शिवालयों में रहेंगी खास व्यवस्था
छावनी के प्राचीन हाथी खाना मंदिर, सैन्य क्षेत्र स्थित रानी का तालाब मंदिर, पटेल पार्क स्थित शिवालय, अनाजमंडी स्थित शिवलिंग, सुभाष पार्क के सामने पंचमुखी शिवलिंग सहित शहर के नीलकंठ मंदिर आदि में भक्तों का जमावड़ा लग रहा। इन मंदिरों में खास व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed