फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Inflation broke people's waist, affected the kitchen

महंगाई ने तोड़ी लोगों की कमर, रसोई पर पड़ा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Inflation broke people's waist, affected the kitchen
अंबाला सिटी। महंगाई की मार लोगों की कमर तोड़ रही है। एक ओर पेट्रोल व डीजल के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। दूसरी ओर, सरकार की ओर से पिछले दिनों गैस सिलिंडर के दाम भी 50 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम का असर अन्य वस्तुओं पर भी दिखाई दे रहा है। प्रत्येक वस्तु के दाम दिन पर प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इस समय की बात करें तो पेट्रोल की कीमत 102.62 रुपये प्रति लीटर है जो 22 मार्च को 96.15 रुपये थी। ऐसी ही स्थिति डीजल की भी है।
विज्ञापन

22 मार्च को डीजल के दाम 87.38 रुपये लीटर था जो अब बढ़कर 93.83 हो गया है। तेजी के साथ बढ़ रहे पेट्रोल के दाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दूसरी ओर, सिलिंडर के दाम बढ़ने से आम आदमी का रसोई का बजट बिगड़ गया है। सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। पहले सिलिंडर के दाम 919.50 रुपये थे। अब लोगों को यह 969.50 रुपये में मिल रहा है। लोगों में बढ़ते दाम को लेकर नाराजगी है। वहीं गृहिणियां भी महंगाई की वजह से परेशान हैं। उनका कहना है कि कमाई कम और खर्च बढ़ गए हैं। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इस रफ्तार से बढ़ रहे हैं पेट्रोल डीजल के दाम
दिनांक पेट्रोल डीजल
22 मार्च 96.15 87.38
23 मार्च 96.87 88.01
24 मार्च 97.25 88.47
25 मार्च 97.67 88.90
26 मार्च 99.34 90.54
27 मार्च 99.79 91.04
28 मार्च 100.05 91.35
29 मार्च 100.96 92.17
30 मार्च 100.96 92.17
31 मार्च 102.62 93.83
घर का खर्च चलाना मुश्किल
सिलिंडर के दाम दिन पर प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो साल में सिलिंडर के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को महंगाई पर रोक लगाने के लिए कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमलेश, गृहिणी।
प्रत्येक वस्तु पर पड़ा असर
पेट्रोल व डीजल के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। इसका असर प्रत्येक वस्तु पर दिखाई दे रहा है। इस कारण हमारा घर का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं गैस सिलिंडर के दाम सीधे 50 रुपये बढ़ा दिए गए।
- शोभा धीमान, गृहिणी।
रसोई का समाना हुआ महंगा
महंगाई दिन पर प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। घर में रसोई का सामान भी महंगा हो रहा है। ऐसे में मध्यवर्गीय परिवार के सामने परेशानी खड़ी हो गई। आम आदमी कैसे गुजारा करेगा, उसको यही समझ नहीं आ रहा है।

- लाभ कौर, गृहिणी।
आमदनी वही, खर्चे बढ़ रहे
घर खर्च चलाना दिन पर प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। आमदनी उतनी ही है, खर्चें बढ़ते जा रहे हैं। जिन्हें रोक पाना सभी के लिए मुश्किल है। सरकार को महंगाई पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए।
- सतपाल सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed