{"_id":"64cc1c87d18a43df30032a64","slug":"indore-chandigarh-express-will-run-two-days-a-week-ambala-news-c-36-1-amb1001-7948-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सप्ताह में दो दिन चलेगी इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सप्ताह में दो दिन चलेगी इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
विज्ञापन
अंबाला। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 19307/19308 इंदौर-चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेन पहले सप्ताह में एक दिन चलती थी। ये जानकारी अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि चार अगस्त से रेलगाड़ी संख्या 19307 इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस प्रत्येक वीरवार और शुक्रवार को चलेगी जबकि रेलगाड़ी संख्या 19308 इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को चलेगी।
रेलगाड़ी संख्या 19307 सुबह 5.30 बजे इंदौर से चलकर अगले दिन तड़के लगभग 4 बजे अंबाला कैंट और सुबह 5 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। वहीं वापसी में 19308 चंडीगढ़ से शाम 4.30 बजे रवाना होकर 5.15 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन दोपहर 3.20 बजे इंदौर पहुंचती है। रेलगाड़ी बीच रास्ते देवास, उज्जैन, मक्शी, शाजापुर, पचौर रोड, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई जंक्शन, गुना, बादरवास, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, आगरा कैंट, मथुरा, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मेरठ, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी व अंबाला कैंट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -