फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Increasing cold in Haryana, Day and night temperatures dropped, chances of drizzle due to disturbance

हरियाणा में बढ़ रही ठंड: दिन और रात का तापमान गिरा, पक्षिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बूंदाबांदी के आसार

Thu, 21 Dec 2023 11:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Dec 2023 11:21 AM IST
सार

बीते कुछ दिनों से ठंड बढ़ रही है। बुधवार को भी धूप निकलने के बाद सुबह 10 बजे ठंड से राहत मिली। शाम करीब 3 बजे धूप कम होने से ठंड बढ़ गई। शाम होते ही तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। रात होते ही अब ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन
Increasing cold in Haryana, Day and night temperatures dropped, chances of drizzle due to disturbance
कोहरे से गुजरते वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में ठंड बढ़ने से रात का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे बुधवार को भी ठंड से परेशानी झेलनी पड़ी। दिन का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


चाैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 24 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 दिसंबर रात्रि और 23 दिसंबर के दौरान राज्य में में आंशिक बादलवाई रह सकती है। इसी प्रकार हवा चलने तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावना है। इसके बाद मौसम आमतौर पर खुश्क संभावित है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते दिनों रात का तापमान 5.5 डिग्री तक भी पहुंच गया था।
विज्ञापन


आगे ऐसा रह सकता है मौसम

  • 21 दिसंबर को सुबह कोहरा छा सकता है। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम 20.8 तापमान डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 22 दिसंबर को सुबह कोहरा छा सकता है। बादल छाने की भी संभावना। दिन का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • 23 दिसंबर को सुबह कोहरा छा सकता है। बादल छाने की भी संभावना। दिन का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • 24 दिसंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

शाम होते ही बढ़ रही ठंड
बीते कुछ दिनों से ठंड बढ़ रही है। बुधवार को भी धूप निकलने के बाद सुबह 10 बजे ठंड से राहत मिली। शाम करीब 3 बजे धूप कम होने से ठंड बढ़ गई। शाम होते ही तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। रात होते ही अब ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है। रात में हल्की हवा चलने से भी लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। जिससे दिन व रात का तापमान गिरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed