{"_id":"62e191893c7df26d290ad868","slug":"increased-risk-of-monkeypox-amid-rising-cases-of-corona-ambala-news-knl116019958","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कोरोना के साथ-साथ मंकीपॉक्स का खतरा मंडराने लगा है। अभी देश में पांच मामलों की ही पुष्टि हुई। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने निजी और सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। साथ ही मंकीपॉक्स से जुड़े लक्षण मिलने पर इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मंकीपॉक्स के फैलने की सूचनाओं के बीच स्किन से जुड़े डॉक्टर जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास मरीज भेज रहे हैं। राहत की बात यह है कि अभी किसी भी मरीज में मंकीपॉक्स की पुष्टि नहीं हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। साथ ही सभी को स्वयं का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
दूसरी ओर, कोरोना के नए मामलों की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले में 50 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41 हजार 730 हो गई। राहत की बात यह है कि 41 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। अभी तक कुल 40 हजार 914 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 248 पहुंच गई है। अभी तक कोरोना के कारण 542 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की मानें तो बुधवार को सिटी, कैंट, चौड़मस्तपुर, नारायणगढ़, शहजादपुर, बराड़ा और मुलाना से नए संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच सरकारी कर्मचारी, तीन बच्चे 12 साल से कम उम्र तो तीन 12 से 18 वर्ष के बीच के हैं। नए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
यह है टीकाकरण की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को एक हजार 97 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। अभी तक कुल 21 लाख 81 हजार 285 लोगों को टीके लगाए गए हैं। इनमें 10 लाख 64 हजार 416 को पहली तो 10 लाख 40 हजार 524 लोगों को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई गई है। अभी तक 76 हजार 345 बूस्टर डोज लग चुकी हैं।
यह हैं मंकीपॉक्स के लक्षण
आंखों में दर्द या धुंधली दृष्टि, सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द, बार-बार बेहोश होना और दौरे पड़ना, पेशाब कम आना, बुखार, त्वचा पर चकत्ते, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द या थकावट, गले में खराश और खांसी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें।
यह बरतें सावधानी
संक्रमित को आइसोलेट करें और मरीज से दूरी बनाकर रखें। संक्रमित व्यक्ति के नाक और मुंह को मास्क से ढकना चाहिए। त्वचा के घावों को चादर या गाउन से ढककर रखें। डॉक्टरों की माने तो इसके लक्षण 6 से 12 दिन में दिखने लगते हैं।
मंकीपॉक्स के देश में अभी तक करीब पांच मामलों की पुष्टि हुई है। हमारी ओर से सभी प्राइवेट व सरकारी डॉक्टरों को निर्देश दे दिए हैं कि वह अलर्ट रहें। अगर किसी की 21 दिन पुरानी ट्रेवल हिस्ट्री है और उसे त्वचा से जुड़ी समस्या आ रही है तो उक्त व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर का परामर्श लेना चाहिए।
-कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।