फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Increased power consumption, transformers are gasping

Ambala News: बढ़ी बिजली की खपत, हांफ रहे ट्रांसफार्मर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Increased power consumption, transformers are gasping
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। 45 डिग्री सेल्सियस की झुलसाती गर्मी में ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। इससे आम आदमी के साथ-साथ बिजली निगम कर्मचारियों के भी पसीने छूट रहे हैं।
रात 10 बजे से लेकर रात एक बजे तक सबसे ज्यादा लोड पहुंच रहा है।

इस ओवर लोड के कारण कहीं तार टूट रहे हैं तो कहीं फ्यूज उड़ रहा है। यही नहीं ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड होने से सड़ रहे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले बिजली खपत में भी 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस बार गर्मी ज्यादा बढ़ने से एक दिन में बिजली की मांग 14 से 27 लाख यूनिट ज्यादा रिकॉर्ड की है। वहीं, निगम के लिए बड़ी समस्या लो वोल्टेज भी बन रही है। सभी सब स्टेशन पर पीछे से वोल्टेज कम आ रही है। इसका असर ट्रांसफार्मर पर भी पड़ रहा है। गर्मी में ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं और वोल्टेज कम ज्यादा होने से ट्रांसफार्मर सड़ रहे हैं। पिछले सात दिनों की बात करें तो बिजली की डिमांड 14 से 27 लाख यूनिट तक बढ़ी है।
विज्ञापन

रात 10 से एक बजे तक पड़ रहा ज्यादा लोड
निगम ने बढ़ते लोड और समस्याओं को देखते हुए तीन से चार टीम में कर्मचारी फील्ड में लगाए हैं। यह कर्मचारी रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मर का करंट क्लिप ऑन मीटर से चेक कर रहे हैं। इस एरिया में ट्रांसफार्मर ज्यादा हांफ रहे हैं या खराब हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर का लोड उस क्षेत्र के लोड से ज्यादा चल रहा है। इन क्षेत्रों में ज्यादा दिक्कत आने पर ट्रांसफार्मर को बदला भी जा रहा है। वहीं, बिजली के साथ ही पीने के पानी की समस्या भी सामने आ रही है, क्योंकि जिस एरिया में फ्यूज उड़ने से अघोषित बिजली कट लगता है, उस एरिया में पानी की सप्लाई भी बाधित हो रही है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की सप्लाई की समयावधि को बढ़ाया है। वहीं, बिजली कंट्रोल रूम में भी शिकायतों की संख्या एक हजार से पार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले इस बार खपत

खपत आंकड़े 2023 खपत आंकड़े 2024

तारीख लाख यूनिट तारीख लाख यूनिट बढ़ी डिमांड लाख यूनिट

7 जून 54.81 7 जून 81.81 27

8 जून 64.97 8 जून 83.81 18.84

9 जून 69.10 9 जून 83.41 14.31

10 जून 71.19 10 जून 89.10 17.91

11 जून 63.39 11 जून 91.91 28.52

12 जून 72.87 12 जून 92.37 19.05

13 जून 77.66 13 जून 96.02 18.36
बिजली निगम की अपील आम आदमी से अपील
अगर प्रयोग में न हो तो लाइट, पंखे, एसी और अन्य उपकरण बंद करें। घर, कार्यस्थल और फैक्ट्री पर आवश्यक लाइट का ही प्रयोग करें। एसी का प्रयोग करते समय दरवाजे और पर्दे बंद करके रखें। सभी एसी का तापमान 24 डिग्री पर सेट करके रखें। रसोई घर में कार्य करते समय उपकरणों का उचित व जिम्मेदारी से प्रयोग कर बिजली की खपत बचाएं। कपड़े सुखाने के लिए कपड़े धोने की मशीन की अपेक्षा सूर्य की किरणों का प्रयोग कर बिजली की खपत को बचाएं।
क्षेत्रानुसार लोकल शिकायत केंद्र नंबर
बिजली समस्या होने पर क्षेत्रानुसार लोकल शिकायत केंद्र नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अंबाला सर्कल में अंबाला कैंट बिजली सुविधा केंद्र में 93151-18250, 9315118243, 93154-57391, अंबाला शहर बिजली सुविधा केंद्र में 93151-18220, 0171-2540125, 0171-2540126, नारायणगढ़ बिजली सुविधा केंद्र में 93552-20954 नारायणगढ़ टाउन, शहजादपुर बिजली सुविधा केंद्र में 93150-14112 शहजादपुर टाउन में संपर्क कर सकते हैं।

वर्जन-
बिजली की डिमांड पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी है। निगम शहर व ग्रामीण एरिया में बिना किसी कट के बिजली सप्लाई कर रहा है, हालांकि कई बार फ्यूज उड़ने या कोई कार्य करने पर परमिट के कारण बिजली कट रहता है, वह अलग बात है। निगम की ओर से बढ़ती बिजली डिमांड को देखते हुए कोई स्पेशल कट नहीं लगाया जा रहा है। अगर किसी क्षेत्र में कोई बिजली समस्या आ रही है, उसका तुरंत समाधान करवाया जा रहा है।

विनोद कुमार गोयल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम अंबाला सर्कल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed