फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Increase your skills and get double incriment

नौकरी करते स्किल्स बढ़ाई, तो मिलेगा डबल इंक्रीमेंट

Sat, 07 Jun 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 07 Jun 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Increase your skills and get double incriment

विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों की हौसलाअफजाई के  लिए खास योजना तैयार की है। सरकारी कार्यालयों में यदि कोई कर्मचारी अपनी स्किल्स बढ़ाता है तो उसे तोहफे के रूप में सरकार डबल इंक्रीमेंट देगी।

कर्मचारी अपनी स्किल्स उच्च शिक्षा के जरिये बढ़ा सकते हैं। प्रदेश सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने इस बारे में सभी जिलों के उपायुक्तों, सब डिविजनल अफसरों, सभी विभागों, निकायों और बोर्डों के अफसरों को सर्कुलर जारी कर दिए हैं जिसमें योजना के बारे में जानकारी दी गई है, साथ ही पूछा गया है कि सभी अफसर संबंधित विभाग को यह बताएं कि उनके विभाग में कर्मचारियों तथा अफसरों के क्या-क्या पद हैं और उन पदों के लिए क्या-क्या न्यूनतम योग्यता है।
विज्ञापन


यह है योजना
सर्कुलर के मुताबिक सभी सरकारी विभागों के अफसरों को यह देखना होगा कि उनके कार्यालयों में कर्मचारियों और अफसरों के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है? इसके बाद संबंधित पद पर रहते हुए कर्मचारी या अफसर अपनी फील्ड में अपनी निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को और बढ़ाता है यानी सर्विस के दौरान ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपनी स्किल्स को और बेहतर करता है तो उस कर्मचारी का केस बनाकर अफसर संबंधित ब्रांच को भेजेंगे। संबंधित विभाग अफसरों की संस्तुति और प्रमाण पत्रों को चेक करने के बाद यह तय करेगा कि संबंधित कर्मचारी और अफसर ने सर्विस के दौरान अपनी स्किल्स बढ़ाई है, तो उसे दो स्पेशल इंक्रीमेंट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा लाभ
योजना से सरकारी कर्मचारियों को तो लाभ होगा, साथ ही विभागों की कार्यप्रणाली में भी सुधार आएगा, क्योंकि सर्विस के दौरान यदि कर्मचारी या अफसर अपनी फील्ड के मुताबिक और ज्यादा पढ़ाई करेंगे, तो इसका असर उनकी कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में सुधार आने पर संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली भी और ज्यादा बेहतर होगी और अप्रत्यक्ष रूप से इसका लाभ लोगों को मिलेगा।


दूसरा, इस योजना से कर्मचारियों का भी उत्साह बना रहेगा और वे उच्च शिक्षा के जरिये अपनी स्किल्स और बढ़ाएंगे।  डीसी अंबाला डा. साकेत कुमार का कहना है कि यह एक अच्छी योजना है। कर्मचारी व अफसर इससे बहुत ज्यादा प्रोत्साहित होंगे और उत्साह से विभागों का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed