फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Increase in number of bone patients in district hospital

Ambala News: जिला अस्पताल में हड्डी रोगियों की बढ़ी संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Increase in number of bone patients in district hospital
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में इन दिनों वायरल की चपेट में आए मरीजों के कारण हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल यह हो गया है कि ऑपरेशन वाले दिन भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, वहीं अन्य दिनों में 300 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में सबसे अधिक महिलाएं शामिल होती हैं। मरीजों की भीड़ के कारण अस्पताल परिसर में निकलने का भी रास्ता नहीं रहता है, इसके साथ ही जिन मरीजों को बैठने के लिए स्थान नहीं मिलता वे जमीन पर बैठकर ही अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं। यहां पर तीन चिकित्सकों की व्यवस्था है।
विज्ञापन




महिलाओं में बढ़ रही समस्या
डॉ. विजय बंसल ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में मरीजों की संख्या पहले से ज्यादा बढ़ गई है जिसमें कई कारण सामने आ रहे हैं, इनमें सबसे अधिक महिला मरीजों में कमर का दर्द सबसे अधिक समस्या देखने में आ रही है। इन दिनों वायरल भी चल रहा है। जिसमें पहले बुखार आता है और पूरे शरीर में कमजोरी के कारण दर्द व अकड़न रहती है, इसलिए भी मरीज अधिक हो गए हैं। ज्यादातर महिलाएं भारी काम करती हैं या फिर अपनी डाइट में पौष्टिक आहार नहीं लेतीं इसी कारण उनकी हड्डियों में कमजोरी आ जाती है।
विज्ञापन


भारी वजन उठाने से करें परहेज
डाॅ. विकास पॉल ने बताया कि कमर दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए महिलाओं को भारी काम से दूर रहना चाहिए इसके साथ ही अपनी डाइट में प्रोटीन और कैल्शियम को शामिल करना चाहिए जिसमें महिलाएं को सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए। विटामिन डी के लिए भी आहार में बदलाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैल्शियम आने से मिली राहत
नागरिक अस्पताल में बीते सप्ताह कैल्शियम की दवा समाप्त हुई थी जिसके बाद इस सप्ताह दवाओं की आपूर्ति हुई है, इससे हड्डियों के मरीजों को भी राहत मिली है। हड्डी के मरीजों को कैल्शियम की गोलियां खाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed