{"_id":"698f94e3e69d6727b506fd5b","slug":"income-tax-department-team-from-chandigarh-reached-sector-9-searched-the-house-ambala-news-c-36-1-amb1002-158271-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेक्टर 9 में चंडीगढ़ से पहुंची आयकर विभाग की टीम, कोठी खंगाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेक्टर 9 में चंडीगढ़ से पहुंची आयकर विभाग की टीम, कोठी खंगाली
Sat, 14 Feb 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 9 स्थित कोठी का बंद गेट। संवाद
अंबाला सिटी। आयकर विभाग की टीम शुक्रवार को सेक्टर 9 स्थित 85 नंबर कोठी में जांच करने पहुंची थी। दिनभर कार्यवाही चलती रही। टीम में 8 से 10 आयकर विभाग के अधिकारी और पुलिस शामिल रही। हालांकि जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी तो टीम ने अंदर से कोठी के दरवाजे को बंद कर दिया।
स्थानीय लोगों की मानें तो इस कोठी में किराये पर एक परिवार रहता था। हालांकि आयकर विभाग का यह सर्वे है या रेड है, इसकी अभी अधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है। कोठी में रहने वाले लोगों को आने जाने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही उनके फोन भी रखवा लिए गए हैं। शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेजों को खंगालने का काम किया। आयकर की कार्रवाई की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। लोग कोठी के सामने से गुजरते समय रुक-रुककर देख रहे हैं। हालांकि अभी किसी के पास आधिकारिक जानकारी नहीं है। संभवत: इस मामले में आयकर विभाग जल्द खुलासा करेगा। संवाद