फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Income of families will be increased under Mukhyamantri Parivar Utthan Yojana: Mandeep Brar

मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत परिवारों की बढ़ाई जाएगी आमदनी: मनदीप बराड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Income of families will be increased under Mukhyamantri Parivar Utthan Yojana: Mandeep Brar
योजनाओं के संबंध में कर्मचारियों से बात करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Ambala
अंबाला। एसडी कॉलेज में मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में योजना के मिशन डायरेक्टर मनदीप बराड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिकरत की। उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इस योजना के तहत पूरे राज्य में मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन मेलों का लगाए जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लाभार्थियों को उनकी रुचि व क्षमता अनुसार उनका मार्गदर्शन करते हुए उनकी आमदनी को बढ़ाया जा सके। इस कार्य के लिए सर्वे किया गया है और सर्वे के मुताबिक सभी जगहों पर योग्य लाभार्थियों को एसएमएस के माध्यम से तथा जिला प्रशासन द्वारा दूरभाष के माध्यम से बुलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कोई भी परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा है यानी उसकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उसकी आय को बढ़ाना है। उन्होंने मेले के दौरान प्रत्येक स्टाल पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और योजनाओं का लाभ लेने के लिये यहां पहुंचे लाभार्थियों से भी बातचीत की। उन्होंने किस योजना के लिये आवेदन किया है, उसकी जानकारी और उनका मार्गदर्शन किया कि वे उन योजनाओं के तहत अपने आवेदन भरें, जिनसे उनकी आय में वृद्धि हो सके और वे जीवन में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

15 दिन में उपलब्ध करवाएं ऋण
उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को भी यह सुनिश्चित करने के लिये कहा कि लाभार्थी को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य को 15 दिन के भीतर करना सुनिश्चित करना है। इसके लिये सभी औपचारिकताएं भी समय रहते पूरी करवाएं। उन्होंने कहा कि जब हम प्रशासनिक सेवा में आते हैं तो हमारी नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है कि हमें अपनी ड्यूटी के साथ-साथ उन जरूरतमंद लोगों की भी सहायता करनी है, जोकि आर्थिक रूप से पिछड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिन के बाद यहां पर मेला आयोजित करके यह जानकारी जुटाई जाएगी कि लाभार्थियों को निर्धारित मापदंडों के तहत लाभ मिलना सुनिश्चित हुआ है और उनकी आमदनी बढ़ाने में कार्य हुआ है। उन्होंने 18 विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन कर सभी को योग्य लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ जिन योजना के तहत वे अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं उस कार्य को करने के लिये उन्हें प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed