फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the name of Lord Shri Ram, it is not difficult for a man to cross the new lines of his life: Geeta Devi Maharaj

भगवान श्रीराम के नाम से मनुष्य को अपने जीवन की नईयां को पार करना कोई मुश्किल नहीं: गीता देवी महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
In the name of Lord Shri Ram, it is not difficult for a man to cross the new lines of his life: Geeta Devi Maharaj
अंबाला सिटी। राम नाम के जाप से ही भगवान श्रीराम की कृपा को हासिल किया जा सकता है। जब श्रीराम के नाम से तो समुद्र के पानी पर पत्थर भी तैरने लग गए थे, तो मनुष्य के लिए अपने जीवन की नैय्या को पार करना मुश्किल नहीं है। स्मरण में भगवान श्रीराम नाम का रस होना चाहिए, ये सद्विचार गीतादेवी महाराज ने श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में अंबाला सिटी के ऐतिहासिक श्री अनंत प्रेममंदिर में आयोजित कथा में कहे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के नाम के स्मरण के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

गीता महाराज ने कहा कि श्रीराम चरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास ने स्पष्ट कहा है कि कलियुग केवल नाम अधारा, सिमर-सिमर नर उतरहीं पारा। अर्थात् भगवान श्रीराम के नाम को बार-बार सिमरन करने से जीव भव से पार होकर प्रभु के चरणों में स्थान प्राप्त कर लेता है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान की प्राप्ति सरलतम और सर्वोत्तम साधन राम नाम ही है। इस अवसर पर मंदिर की साध्वियों ललिता, प्रवीण, अलका, नीलम, पूनम, स्नेह आदि द्वारा गाए भजनों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। कथा के समापन पर विशेष आरती की गई जिसमें सुरजीत नागपाल, सुरेश अरोड़ा, सुरेश ओझा, पंडित तिलक राज शर्मा, सुरेन्द्र सचदेवा, राममूर्ति पुणयानी, धर्विन्द्र सिंह चावला, गौरव अरोड़ा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed