फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the meeting, the public was made aware of the policies of BSP

बैठक में जनता को बसपा की नीतियों से करवाया गया अवगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
In the meeting, the public was made aware of the policies of BSP
अंबाला शहर के गांव ईस्माईलपुर में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। गांव ईस्माईलपुर में बहुजन समाज पार्टी की बैठक विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्र अंबाला शहर अजमेर जंडली द्वारा आयोजित करवाई गई। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में बसपा जिला जोन इंचार्ज रविंद्र सिंह धीमान ने शिरकत की। बैठक में रविंद्र सिंह धीमान का पहुंचने पर बसपा पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

रविंद्र सिंह धीमान ने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस सरकारों की खराब नीतियों के कारण किसान, मजदूर, कर्मचारी, छात्र और व्यापारी बदहाली व अंधकारमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जिला महासचिव मायाराम सहोता ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब लोगों के साथ अन्याय हो रहा है और महंगाई दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते आम-आदमी का गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

रविंद्र सिंह धीमान ने कहा कि जिले में होने वाले जिला परिषद, पंचायती चुनाव, ब्लॉक समिति, ग्राम पंच-सरपंच, नगर परिषद आदि चुनाव बसपा पार्टी अकेले अपने चुनाव चिह्न हाथी पर लड़ेगी। इस मौके पर अजमेर जंडली, गुरनाम सिंह खैरा, मायाराम सहोता, कर्मसिंह बिड़गा, होशियार सिंह पंजोला ने हरनेक सिंह गिल विधानसभा महासचिव बसपा पार्टी, महिला विंग की महासचिव रेनू कश्यप, आशीष वाल्मीकि को बूथ का प्रधान नियुक्त किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। बसपा नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि बसपा पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। साथ ही कहा कि 15 जनवरी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हरमेश पंजोखरा, मुकेश जलबेड़ा, राजकुमार, गुरनाम सिंह खैरा, रामकुमार कश्यप, कर्मसिंह बड़िगा, गुरनाम सिंह पंजौला, ओमप्रकाश लौटा, सिंहा सिंह नडियाली, मेवा सिंह नडियाली, जोगिंद्र सिंह सकराहो, पंकज कुमार, बलकार सिंह, रामेश्वर सिंह हुमायूंपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed