फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the last eight days, the rainfall was 34% less than normal

Ambala News: पिछले आठ दिनों में सामान्य से 34 फीसदी कम हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
In the last eight days, the rainfall was 34% less than normal
अंबाला सिटी। कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार को भी दिनभर हल्की बारिश होती रही और रविवार को हल्की गर्मी ने परेशान किया। रविवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में 2.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, अंबाला में 1 से 8 सितंबर तक सामान्य 52.5 मिलीमीटर बारिश होनी थी, लेकिन 34.7 मिलीमीटर ही हुई। यह सामान्य से 34 फीसदी कम रही। इसी तरह जून से लेकर 8 सितंबर तक मानसून सीजन में 731.6 मिलीमीटर बारिश होनी थी और अभी तक 507.3 मिलीमीटर बारिश ही हुई। यह सामान्य से 31 फीसदी कम रही।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ सामान्य स्थिति में आने से हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियों में पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि 8 से 12 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में मौसम परिवर्तनशील और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, परंतु पश्चिमी हरियाणा में आंशिक बादलवाई व कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसे में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने और वातावरण में नमी कम हो जाने की आंशका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed