फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the investigation, the sweetness found in the rice of the mid-day mill

जांच में मिड-डे मिल के चावलों में मिली सुरसरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
In the investigation, the sweetness found in the rice of the mid-day mill
प्रेम नगर स्थित राजकीय स्कूल में मिड-डे मिल जीएम संजीव कुमार और उनकी टीम ने करीब छह घंटे जांच की। दोपहर एक बजे से लेकर छह बजे तक टीम स्कूल में ही रही। छह सदस्यीय टीम ने एक-एक रिकॉर्ड की जांच की। टीम ने सबसे पहले मिड-डे मिल के राशन की जांच की।
विज्ञापन

प्राथमिक पाठशाला के साथ मिडल स्कूल के मिड-डे मिल के चावल व अन्य सामान में सुरसरी चलती पाई गई। रिकॉर्ड में राशन का सही वितरण भी नहीं पाया गया। इतना ही नहीं जांच के दौरान कई रसीदें भी गलत पाई गई। इतना ही नहीं इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्कूल की अध्यापक और मिड-डे मिल की कुक से भी न केवल लंबी पूछताछ चली।
विज्ञापन

दरअसल शहर के आरटीआई कार्यकर्ता अनिल शर्मा ने स्कूल के मिड-डे मिल में बरती गई अनियमितताओं की शिकायत सीएम विंडो और मिड डे मिल निदेशक को की थी। इसमें आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी भी साथ में लगाई गई थी। अनिल शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि 2017 से अब तक प्राथमिक पाठशाला में मिड-डे मिल का चार्ज बिना सरकारी आदेश के संभाल लिया। इतना ही नहीं स्कूल के प्रिंसिपल यानी डीडीओ की अनुमति के बिना खुद ही गैरकानूनी तरीके से डीडीओ का कार्य पूरा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई की जानकारी में पता चला कि 2017 से 2020 तक मिड-डे मिल कुक के नाम से करीब 1 लाख रुपये से ज्यादा की राशि सरकारी खाते से निकाली गई। इसी कुक के पति के तीन नाम से भी अन्य मदों में करीब एक लाख रुपये से ज्यादा की राशि निकाली गई।
इस तरह से पूछे गए सवाल
स्कूल की प्रिंसिपल को प्रश्न पत्र दिए गए जिसमें 8 प्रश्नों के जवाब मांगे गए थे जैसे क्या आपने प्राथमिक स्कूल की शिक्षक को डीडीओ पावर दी, आप कब से स्कूल में हैं इत्यादि। इसी तरह प्राथमिक स्कूल की जिस शिक्षक पर आरोप लगाए गए हैं उनको 15 प्रश्नों का पत्र दिया गया। जैसे आपको डीडीओ पावर किसने दी, कब से काम कर रहे हैं इत्यादि। इसी तरह कुक को भी प्रश्न पत्र देकर जवाब मांगे गए। पूछा गया कि मिड-डे मिल के दूध से स्टाफ को कितने समय चाय दी जाती थी इत्यादि।
निदेशक से मिले आदेशों के बाद आज हम जांच के लिए आए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल शर्मा ने मिड-डे मिल में अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उनकी जांच की जा रही है। हम निदेशालय को अपनी रिपोर्ट जल्द सौंप देंगे।

संजीव कुमार, जीएम मिड डे मिल
टीम ने जो भी जानकारी मांगी थी वह उपलब्ध करवा दी है। मिड डे मिल में सुरसरी मिली थी। कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए हैं। बाकी प्राथमिक पाठशाला का मामला है। वह हमसे पूरी तरह से अलग है। हमने तो उन्हें केवल कमरे दिए हुए हैं।
आरसी शर्मा, प्रिंसिपल प्रेम नगर सीसे स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed