फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   In the case of tomatoes, the tomatoes are firm and red in colour.

महंगे टमाटर ने बिगाड़ा सब्जियों का जायका, टमाटर के दामों में हुई भारी वृद्धि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
In the case of tomatoes, the tomatoes are firm and red in colour.
सिटी मानव चौक स्थित सब्जी मंडी में सब्जी बेचता स्थानीय दुकानदार। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। दिन व दिन बढ़ रहे सब्जियों के दामों ने गहिणियों की चिंता बढ़ाने के साथ-साथ थाली का जायका बिगाड़ दिया है। सब्जियों दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने से रसोई का मासिक बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। पहले जहां एक मध्यम वर्गीय परिवार का हर महीने करीब 1 हजार से 1500 रुपया सब्जी पर खर्च होता था, अब यह बजट बढ़कर तीन से चार हजार रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन

गृहिणियों की मानें तो सब्जी के बजट में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में हरी सब्जियों का खरीदना कुछ मुश्किल हो गया है। सब्जियों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मधु शर्मा, सोनिया, निधि अग्रवाल, रशिम जलोटा, रेखा रानी, नेहा, श्रेया शर्मा आदि महिलाओं ने बताया कि रोजमर्रा के सभी खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। सब्जियों का जायका बदलने वाले लाल टमाटर के दामों में इतनी वृद्धि हुई है कि इसका स्वाद लेना लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। जो टमाटर 20 रुपये प्रति किलोग्राम मिलता था आज करीब 100 रुपये के करीब पहुंच चुका है। इसी कारण आज टमाटर सब्जियों से गायब हो चुका है। वहीं आजकल मौसमी सब्जियां मार्केट में सस्ते दामों पर मिलने लगती थी। मगर, कुछ सब्जियों के दामों में ही थोड़ी गिरावट आई है, जोकि संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन

कोट....
थोक सब्जी मंडी में सब्जियों के दामों में बहुत गिरावट आई है। रेहड़ी सब्जी विक्रेताओं ने ज्यादा मुनाफे के चक्कर में सब्जियों के दामों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की हुई है। इस समय मौसमी सब्जियों की फसलेें मार्केट में आ रही हैं। किसानों से सस्ती सब्जी खरीदकर शहर भर की विभिन्न कॉलोनियों में रेहड़ी सब्जी संचालक भारी दामों पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रशिम जलोटा, सैक्टर-9 निवासी।
सब्जियों को स्वादिष्ट बनाने में टमाटर का बहुत योगदान रहता है। लेकिन टमाटर के दाम 90 व 100 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है। टमाटर के दामों में हुई भारी वृद्धि के कारण लोग टमाटर नहीं खरीद रहे हैं। टमाटर लोगों की पहुंच से बाहर जा चुका है। गृहणियां टमाटर का विकल्प छोड़कर कुछ और विकल्प इस्तेमाल कर सब्जियों का स्वादिष्ट बनाने की कोशिश कर रही हैं।
- मधु शर्मा, हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-9 निवात्र्सी।
अपने क्षेत्र में मौसमी सब्जियों की भरमार है। मौसमी सब्जियों की फसलें बहुत बड़े पैमाने पर लगी हुई हैं। लेकिन सब्जी दुकानदार व रेहड़ी चालकों ने सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी की है। इन दिनों में फूल गोभी मात्र दस रुपये प्रति किलोग्राम बिकती थी जोकि 20 से 30 रुपये के हिसाब से बिक रही है। इसी प्रकार अन्य सब्जियों के दामों में भी कुछ ऐसा ही चल रहा है।
- सोनिया, अंबाला शहर निवासी।
मार्केट में नए आलू की फसल आने लगी है। जोकि थोक रेट में 10 से 15 रुपये किलों की दर से मिल रहे हैं। रिटेल रेट इन्हें 20 से 25 के बीच बेचा जा रहा है। इसी तरह प्याज का 15 से 20 रुपये के बीच थोक रेट निर्धारित किया हुआ है। रिटेल में 25 से 35 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सब्जी विक्रेता की ओर से बेचा जा रहा है। यही हाल अन्य सब्जियों का भी बना हुआ है। प्रत्येक सब्जियों के दामों में भारी बढ़ोतरी की हुई है।

- निधि अग्रवाल, सेक्टर-9 निवासी।
सिटी सब्जी मंडी में सब्जियां महंगे दामों पर मिल रही है। इससे सब्जी के दाम ग्राहकों को ज्यादा लग रहे हैं। जबकि मौसमी सब्जियों के आने से सब्जियों के दामों में भारी गिरावट आ चुकी है। जो गोभी पिछले 20 दिनों पहले करीब 60 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। आज वहीं गोभी 20 से 30 रुपये के बीच बिक रही है। इसी प्रकार सभी सब्जियों के दामों में भारी गिरावट आई है। लेकिन लाल टमाटर अभी तक कुछ महंगा ही चल रहा है। क्योंकि टमाटर की फसल अपने क्षेत्र में नहीं हो रही है। टमाटर विभिन्न प्रदेशों से आ रहा है जिस कारण ग्राहकों को महंगा मिल लग रहा है।
- कुलविन्द्र सिंह मुंद्री, सब्जी विक्रेता, मानव चौक सब्जी मंडी।
सब्जियों के दाम रिटेल रेट में इस प्रकार से हैं।
सब्जी दाम
टमाटर 80 से 90 रुपये प्रति किलो
नया आलू 25 से 30 रुपये प्रति किलो
प्याज 30 से 40 रुपये प्रति किलो
पेठा 20 से 30 रुपये प्रति किलो
गोभी 25 से 30 रुपये प्रति किलो
हरी मिर्च 40 से 60 रुपये प्रति किलो
अदरक 50 से 70 रुपये प्रति किलो
भिंडी 70 से 80 रुपये प्रति किलो
बंद गोभी 25 से 30 रुपये प्रति किलो
लहसुन 80 से 110 रुपये प्रति किलो
खीरा पाली हाउस 60 से 70 रुपये प्रति किलो
घीया 30 से 40 रुपये प्रति किलो
मटर 50 से 70 रुपये प्रति किलो
नींबू 50 से 70 रुपये प्रति किलो
धनिया 50 से 60 रुपये प्रति किलो
मेथी 30 रुपए से 60 रुपये प्रति किलो
गाजर 30 से 40 रुपये प्रति किलो
मूली 25 से 35 रुपये प्रति किलो
शिमला मिर्च 50 से 70 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed