{"_id":"6483779dae1c4de22c0679d4","slug":"in-the-case-of-attempt-to-murder-a-reward-of-five-thousand-was-arrested-ambala-news-c-36-1-sknl1017-4906-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हत्या के प्रयास के मामले में पांच हजार का इनामी बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हत्या के प्रयास के मामले में पांच हजार का इनामी बदमाश दबोचा
विज्ञापन
अंबाला। थाना छावनी में 28 अगस्त 2022 को दर्ज हत्या के प्रयास मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने काबू कर लिया। सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए छावनी की दीना की मंडी निवासी रमन सोनकर को पकड़ा। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। इस मामले में संलिप्त छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
तेली मंडी निवासी सुनील कुमार उर्फ बीरू ने 28 अगस्त 2022 को शिकायत दर्ज करवाई थी। उसमें बताया कि 27 अगस्त 2022 को आरोपी खटीक मंडी निवासी गुलशन उर्फ आदमी उर्फ शुभम, प्रदीप कुमार उर्फ पदू व कुम्हार मोहल्ला निवासी सुमित व तेली मंडी निवासी विशाल, अमन, रमन, डैनी, विक्की व राजा ने उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला करते हुए हवाई फायर किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच सीआईए-2 अंबाला के पुलिस दल को सौंप दी थी। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान हवाई फायर करने वाले हथियार की बरामदगी की जाएगी। साथ ही पता लगाया जाएगा कि आखिर हथियार कहां से लाया गया था।